MP KAUSHAL KISHORE SON CASE

भाजपा सांसद के बेटे की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

783 0

लखनऊ। जिले में दो मार्च की रात खुद पर गोली चलवाने के मामले में फरार चल रहे भाजपा सांसद कौशल किशोर (Kaushal Kishore) के बेटे आयुष को हाईकोर्ट से शुक्रवार को राहत मिल गई। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने आयुष की गिरफ्तारी पर स्टे दे दिया है।

लखनऊ : अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस में धक्का-मुक्की पर BJP ने बोला हमला

आरोप है कि मड़ियाव के छठा मील इलाके में दो मार्च की रात आयुष ने खुद पर गोली चलवाई थी। इस मामले में मड़ियाव के दरोगा राधेश्याम मौर्या ने आयुष किशोर और उसके साले आदर्श सिंह पर हत्या के प्रयास और साजिश रचने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आदर्श को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि सांसद कौशल किशोर (Kaushal Kishore) का बेटा फरार चल रहा था। दो दिन पहले सांसद के बेटे आयुष किशोर ने कोर्ट में समर्पण की अर्जी डाली थी।

शुक्रवार को आयुष के वकील ने हाईकोर्ट के लखनऊ खंडपीठ में स्टे की अर्जी डाली। जिस पर कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने का आदेश दे दिया है। सांसद के बेटे आयुष की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पुलिस को 41 सीआरपीसी के प्रावधानों का पालन करने के निर्देश दिए। पुलिस अब बयान दर्ज कराने के लिए आयुष को नोटिस भेजेगी। नोटिस भेजने के बाद भी आयुष के न आने पर गिरफ्तारी का वारंट लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक जल्द आयुष के घर नोटिस भेजा जाएगा।

Related Post

UP assembly

उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2021 विधानसभा में पास

Posted by - February 24, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2021 (Religion Conversion Bill) विधानसभा में बुधवार को पास हो गया।…
Shoab Iqbal

दिल्ली में लगाएं राष्ट्रपति शासन, वरना सड़कों पर बिछ जाएंगी लाशें : आप विधायक शोएब इकबाल

Posted by - April 30, 2021 0
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिसके कारण हर दिन सैंकड़ों लोग अपनी जान…
CM Yogi paid tribute to BR Ambedkar on his Nirvana Day

संविधान की प्रति दिखाकर ढोंग करने वाले बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर मौन क्यों : सीएम योगी

Posted by - December 6, 2024 0
लखनऊ: आज बांग्लादेश में हिंदुओं, बौद्ध और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगाें को कट्टरपंथियें द्वारा मारा जा रहा है। उन्हें…
Council Schools

योगी सरकार की पहल, शिक्षकों को छात्रों के साथ बनाने होंगे आत्मीय संबंध

Posted by - February 24, 2023 0
लखनऊ। परिषदीय स्कूलों (Council Schools) के बच्चों में लर्निंग आउटकम (सीखने की प्रक्रिया) को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार…