हेमंत सोरेन

दिल्ली चुनाव में आप की जीत पर बोले हेमंत सोरेन- ये बीजेपी के लिए है सबक

809 0

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों का स्वागत किया है। चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली जीत पर हेमंत सोरेन ने खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिए ये सबक है। बता दें कि अब तक के रूझानों में दिल्ली में एक बार फिर आप की सरकार बनती दिख रही है।

आप को 62 और बीजेपी को 8 सीटों पर बढ़त मिली है

आप को 62 और बीजेपी को 8 सीटों पर बढ़त मिली है। जबकि कांग्रेस का फिर से सूपड़ा साफ हो गया है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को वोटिंग हुई थी। आज मतगणना हो रही है।

अमेरिकी कंपनी भारत में देगी 20 हजार छात्रों को नौकरी, मिलेगी इतनी सैलरी

पार्टी की जीत पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि, ‘दिल्ली ने बता दिया उनका बेटा अरविंद केजरीवाल आतंकवादी नहीं, कट्टर देशभक्त है। दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कहने का जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने नफरत की राजनीति को नकार दिया है। काम के नाम पर वोट दिया, एकता और भाईचारे की राजनीति को जिताया है। यह काम की जीत है- बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा, यानी जनता की दुश्वारियों को कम करने के लिए आम आदमी पार्टी को वोट दिया है।

बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि जो भी रिजल्ट आएगा, मैं जिम्मेदारी लेने को तैयार

वहीं बीजेपी के पिछड़ने के बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि जो भी रिजल्ट आएगा, मैं जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं। अभी भी उम्मीद है गैप कम होगा। दिल्ली से पहले झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी को हार मिली और सत्ता गंवानी पड़ी है। झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन ने सत्ता पर कब्जा जमाया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन परिसर में औषधीय उद्यान का किया उद्घाटन

दिल्ली चुनाव में जीत पर आप को बधाई देने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन परिसर में औषधीय उद्यान का उद्घाटन किया। इस औषधीय उद्यान में विभिन्न तरह के हर्बल प्लांट लगाए गए हैं। ये पौधे यहां आने वाले आगंतुकों और कर्मियों को हर्बल का अधिक से अधिक उपयोग करने के संदेश देंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी औषधीय पौधे हमारे लिए काफी उपयोगी हैं। इसका अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए और इसे संरक्षित रखना चाहिए।

Related Post

CM Yogi worshiped Mother Pateshwari

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने किया मां पाटेश्वरी का दर्शन

Posted by - March 22, 2023 0
गोंडा। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी…
cm dhami

सीएम धामी ने नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन

Posted by - January 12, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री आवास में सूचना विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के आधिकारिक…
Shashibala

मिशन शक्ति-6: योगी सरकार ने किया सहयोग, टेलर से उद्यमी बनीं मीरजापुर की शशिबाला

Posted by - September 26, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद की 56 वर्षीय शशिबाला (Shashibala) सोनकर मिशन शक्ति (Mission Shakti) के तहत नारी सुरक्षा,…