हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने किया दुमका से नामांकन, पहले चरण की 13 सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से

937 0

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को दुमका विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 13 सीटों के लिए कुल 37,83,055 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग 30 नवंबर को करेंगे।

भारतीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान, इस बार देश में कम पड़ेगी सर्दी 

यह जानकारी झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय चौबे ने दी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 30 नवंबर को सुबह सात बजे से ही मतदान प्रारंभ हो जाएगा। इस चरण की सभी 13 सीटें नक्सल प्रभावित इलाकों में होने के कारण वहां मतदान अपराह्र तीन बजे तक ही होगा।
उन्होंने बताया कि अपराह्र तीन बजे तक जितने भी मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंच जाएंगे। उन्हें मतदान की अनुमति होगी। प्रथम चरण में कुल 3783055 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थित प्रथम चरण की तेरह सीटों के लिए कुल 189 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। इस चरण के लिए कुल 3906 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण में कुल 989 मतदान केंद्रों से वेबकास्टिंग की जाएगी।

Related Post

Mayur Dixit

जिलाधिकारी ने छात्र छात्राओं के संग बैठकर किया मध्याह्न भोजन, मिड डे मिल की गुणवत्ता को परखा

Posted by - September 11, 2025 0
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित (Mayur Dixit ने आज राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर महदूद का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था की…
cm trivendra singh rawat

सुरेंद्र भट्ट ने कहा- CM त्रिवेंद्र के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2022 का चुनाव, बीजेपी को मिलेगा प्रचंड बहुमत

Posted by - March 7, 2021 0
हल्द्वानी। बीजेपी प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र भट्ट ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Rawat)  के…