Rain

24 घंटे में महाराष्ट्र सहित इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

456 0

नई दिल्ली: भारत के कई हिस्सों में हो रही भारी बारिश (Rain) से बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हैदराबाद, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और तेलंगाना में अधिक बारिश होने की संभावना जताया है। इसके अलावा ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है।

गुजरात में बाढ़ की तबाही

मुंबई और गुजरात के शहरी इलाकों में पानी भर गया है। यहां के ग्रामीण इलाकों में भी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इसके अलावा उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है। वहीं बृहन्मुंबई नगर निगम ने मुंबई व आसपास के स्थानों पर बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 14 जुलाई को पश्चिम मध्य प्रदेश और तेलंगाना में बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं 13 और 17 जुलाई को को पूर्वी मध्य प्रदेश, 14 और 17 को विदर्भ, 16 और 17 को छत्तीसगढ़, 13 से 16 जुलाई के दौरान ओडिशा, 15 जुलाई को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र में भारी बारिश हो सकती है।

खाना खाए बिना सोने वाले पति रहे सावधान! पत्नी करेगी बल्ले से पिटाई

मौसम विभाग के मुताबिक तटीय कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है और पंजाब के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, जम्मू कश्मीर, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। झारखंड, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और बिहार में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

कम बारिश होने पर टेंशन में योगी सरकार, लखनऊ में बुलाई बैठक

Related Post

Governor Ramen Deka

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Posted by - January 24, 2026 0
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका (Governor Ramen Deka) के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज लोक भवन…
Workers

श्रमिकों को 10000 रुपये देगी राज्य सरकार, कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता

Posted by - May 2, 2022 0
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने श्रम दिवस (Labour day) के अवसर पर शासकीय कर्मचारियों…
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

Posted by - September 5, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) आज बुधवार काे बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।…
Kitchen

विवेकानंद की रसोई

Posted by - April 4, 2022 0
सुशोभित ऐसा कौन-सा देश है, जिसमें सम्राट, संन्यासी और सूपकार तीनों को एक ही नाम से पुकारा जाता है? उत्तर…