shri krishn janmbhoomi

मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में आज होगी सुनवाई

852 0
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद  (Shri Krishna Janmabhoomi Case) को लेकर मथुरा की अदालत में आज फिर सुनवाई होगी। पिछले साल 25 सितंबर को श्री कृष्ण जन्मस्थान के मालिकाना हक परिसर को मस्जिद मुक्त बनाने की मांग को लेकर पांच अधिवक्ताओं ने कोर्ट में याचिका डाली थी।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद (Shri Krishna Janmabhoomi Case) को लेकर सिविल जज और डीजे कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी। श्री कृष्ण जन्म भूमि के मालिकाना हक और परिसर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की मांग को लेकर यह याचिका दायर की गई है।

श्री कृष्ण जन्म भूमि का मालिकाना हक (Shri Krishna Janmabhoomi Case) 

श्री कृष्ण जन्मस्थान परिसर 13.37 एकड़ में बना हुआ है। 11 एकड़ में श्री कृष्ण जन्मभूमि लीला मंच, भागवत भवन और 2.37 एकड़ में शाही ईदगाह मस्जिद बनी हुई है। कृष्ण भक्त अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री सहित पांच अधिवक्ताओं ने पिछले साल 25 सितंबर को श्री कृष्ण जन्मस्थान के मालिकाना हक परिसर को मस्जिद मुक्त बनाने की मांग को लेकर कोर्ट में याचिका डाली गई थी।

श्री कृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान, शाही ईदगाह कमेटी, सुन्नी वक्फ बोर्ड और श्री कृष्ण सेवा ट्रस्ट को प्रतिवादी पक्ष बनाया गया है। प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय कोर्ट में अपना-अपना वकालतनामा दाखिल किया जा चुका है। आज जिला कोर्ट में जन्मभूमि मामले की सुनवाई होगी।

जन्मभूमि मामले की दूसरी पिटीशन पर भी होगी सुनवाई

सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह की याचिका पर सुनवाई होगी। महेंद्र प्रताप सिंह ने सिविल कोर्ट में पिछली तारीख पर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था कि शाही ईदगाह मस्जिद परिसर में राजस्व विभाग की टीम भेजकर भौगोलिक स्थिति की रिपोर्ट मंगवायी जाए, उसको लेकर सिविल जज कोर्ट आज आदेश कर सकता है।

Related Post

यूपी बोर्ड परीक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा: पंचायत चुनाव के कारण तारीखों में हो सकता है बदलाव

Posted by - March 23, 2021 0
लखनऊ। यूपी में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद मतलब यूपी बोर्ड परीक्षा (UP…

अदरक लगाएगा आपकी खूबसूरती में चार चांद, यूं करें इस्तेमाल

Posted by - August 26, 2019 0
लखनऊ डेस्क। खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं, फिर भी…
krishna janmastmi

कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी 11 और 12 अगस्त, जानिए कितने मिनट का है शुभ मुहूर्त

Posted by - August 9, 2020 0
पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास में अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। पंचांग…