Supreme Court

12:30 बजे तक शुरू होगी सुप्रीम कोर्ट में एकनाथ शिंदे गुट की याचिकाओं पर सुनवाई

504 0

मुंबई: शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उद्धव ठाकरे के बीच की लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) पहुंच गई है। वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे शीर्ष अदालत में शिंदे गुट की तरफ से पेश होंगे। महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नरहरि सीताराम जिरवाल द्वारा उन्हें और 15 अन्य विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के नोटिस के खिलाफ दायर दो याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में आज 12:30 बजे तक सुनवाई शुरू होगी। गठबंधन सहयोगी राकांपा और उसके प्रमुख शरद पवार ने सीएम उद्धव ठाकरे पर भरोसा जताया है और कहा है कि जब तक जरूरत होगी, पार्टी उनका और शिवसेना का समर्थन करती रहेगी।

अभिषेक मनु सिंघवी सुप्रीम कोर्ट में उद्धव कैंप का पक्ष रखेंगे, एकनाथ शिंदे ने बाद में ट्वीट किया कि वह इसे अपनी नियति मानेंगे, भले ही उन्हें ‘हिंदुत्व का पालन करने’ के लिए मरना पड़े, शिंदे गुट, जो 22 जून से गुवाहाटी के एक होटल में डेरा डाले हुए है।

प्रिंस चार्ल्स को ‘बदनाम’ शेख ने दिए 8 करोड़ से भरा बैग, ब्रिटेन में मचा बवाल

इस बीच शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत के बयान पर पलटवार करते हुए शिंदे ने ट्वीट किया, ‘बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना उन लोगों का समर्थन कैसे कर सकती है जिनका मुंबई बम विस्फोट के दोषियों, दाऊद इब्राहिम और मुंबई के निर्दोष लोगों की जान लेने के लिए जिम्मेदार लोगों से सीधा संबंध था, इसलिए हमने ऐसा कदम उठाया, मरना ही बेहतर है।

जुलाई में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें बैंकों के छुट्टियों की सूची

Related Post

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को धनतेरस की दी बधाई और शुभकामनाएं

Posted by - October 28, 2024 0
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने…
Gold

सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, फटाफट चेक करें नए रेट्स

Posted by - March 17, 2020 0
नई दिल्ली। रुपये में लौटी मज़बूती और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरी कीमतों के चलते घरेलू बाजार में सोने की कीमतों…
जस्टिस मुरलीधर तबादला

जस्टिस मुरलीधर के तबादले पर सरकार का बयान, 12 फरवरी को हुई थी सिफारिश

Posted by - February 27, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश एस मुरलीधर के तबादले को लेकर गुरुवार को राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस…