खट्टर मंत्रिमंडल का विस्तार

हरियाणा: खट्टर मंत्रिमंडल का विस्तार शुरु, इन मंत्रियों ने ली शपथ

772 0

नई दिल्ली। हरियाणा में बीजेपी -जेजेपी गठबंधन सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार गुरूवार को शुरु हो गया है।  राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य सभी नए मंत्रियों को शपथ ग्रहण करवा रहे हैं। गत 17 दिनों से चल रही गतिरोध को विराम देते हुए दोनों दलों के शीर्ष नेता ने कैबिनेट में नए मंत्रियों के शामिल करने पर सहमति जताई है। इस शपथ समारोह में सीएम मनोहर लाल खट्टर , डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला समेत दोनों दलों के नेता गण शामिल हुए है।

कैबिनेट मंत्री के रूप में सबसे पहले अनिल विज ने ली शपथ। जब वह शपथ ले रहे थे तो राजभवन उनके जयकारों से गूंज रहा था। पहले अनिल विज स्वास्थ्य और खेल मंत्रालय देख रहे थे। अनिल विज के बाद जगादरी से भाजपा विधायक कंवर पाल गुज्जर ने ली शपथ। जगादरी से यह तीन बार विधायक रह चुके हैं। पिछली बार यह हरियाणा विधानसभा के स्पीकर थे। इस बार इन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जा रहा है। बल्लभगढ़ से भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। यह ब्राह्मण समुदाय से आते हैं। रानिया से निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला ने ली पद और गोपनीयता की शपथ ली। यह ओम प्रकाश चौटाला के भाई हैं।

राज्य में किसी भी दलों को नहीं मिला बहुमत

मालूम हो कि 21 अक्टूबर को राज्य में विधानसभा चुनाव हुए थे। जिसके बाद 24 अक्टूबर को चुनाव परिणाम में बीजेपी 40 सीटें लेकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। वहीं कांग्रेस को 30 सीटों पर संतोष करना पड़ा। तो दूसरी तरफ जेजेपी को 10 सीटें मिलने से सत्ता की चाबी उसके पास पहुंच गई। राज्य विधानसभा में कुल 90 सीटें है। लेकिन किसी भी दलों को बहुमत नहीं मिलने से बीजेपी और जेजेपी दोनों दलों ने मिलकर सरकार बनाने पर फैसला किया था। लेकिन इतने दिनों तक कुछ विभाग को लेकर मतभेद होने से मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पा रहा था।

Related Post

Case filed against two people for spreading corona

फिरोजाबाद जिला अस्पताल में नमाज अदा करने वाले 27 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Posted by - April 6, 2020 0
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड़ में भर्ती लोगों द्वारा खुले में नमाज अदा करने को…