Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र के बाद देवभूमि Uttarakhand में ‘हनुमान चालीसा’ विवाद

685 0

देवभूमि Uttarakhand में हनुमान चालीसा Hanuman Chalisa विवाद

महाराष्ट्र के बाद अब देवभूमि उत्तराखंड (Uttarakhand) में हनुमान चालीसा Hanuman Chalisa विवाद देखने को मिला है। हल्द्वानी में रविवार की रात हनुमान चालीसा पढ़कर लौट रहे बजरंग दल Bajrang Dal कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव भी किया है। जिसके बाद मौके पर जमकर बवाल हुआ।

सीएम धामी ने मां सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे सेवा का किया शुभारंभ

थाने में भी हुआ बवाल

मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया और थाने लेकर आ गई। बवाल यहां भी नहीं थमा रात को थाने में भी जमकर बवाल हुआ। भीड़ ने दो आरोपियों को थाने में ही दबोच लिया। पुलिस ने छुड़ाकर थाने में बंद कर दिया। जानकारी पाकर मेयर जोगेंद्र रौतेला भी रात को ही थाने में पहुंच गए।

 

आपको बता दे, हलद्वानी के शीशमहल क्षेत्र के निवासी बजरंग दल कार्यकर्ता काठगोदाम स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर से हनुमान चालीसा का पाठ करके लौट रहे थे। शीशमहल गेट पर 4 से 5 बाइक सवारों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। जिसके बाद शोर सुनकर स्थानीय निवासियों ने 3 आरोपियों को मौके पर दबोच लिया।

शिवसेना ने BJP पर मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश का लगाया आरोप

धारदार हथियारों से लैस होकर आए आरोपी

मौके पर करीब 10 मिनट तक बवाल चलता रहा और पुलिस को सूचना दे दी गई। पकड़े गए आरोपियों के साथ भी धारदार हथियार लेकर मौके पर पहुंच गए और अपने साथियों को छुड़ा लिया। भीड़ ने एक आरोपी को दुकान में बंद कर दिया था। जिसे पुलिस थाने लेकर आ गई। बताया जा रहा है पुलिस ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ ही मारपीट कर दी। जिसके बाद थाने में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मेयर की उपस्थिति में जमकर हंगामा किया।

सीएम धामी ने मां सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे सेवा का किया शुभारंभ

थाने में एसपी समेत फोर्स मौजूद

काठगोदाम थाने में सूचना पर हलद्वानी नगर निगम के मेयर जोगेंद्र रौतेला मौजूद थे। साथ ही देर रात SP सिटी हरबंस सिंह, CO सिटी भूपेंद्र धौनी और कई थानों की फोर्स Force मौके पर पहुंच गई। लोगों ने देर रात तहरीर देने के बाद यह कहकर वापस ले ली कि पुलिस बिना तहरीर के ही उचित कार्रवाई करे।

Related Post

CM Dhami

प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में विशेष ध्यान दिए: मुख्यमंत्री

Posted by - July 22, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा…
Amit Shah was welcomed by CM Dhami

देहारादून पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत

Posted by - March 7, 2026 0
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज शनिवार को देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर हैं। उनके दौरे…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी बोले- कांग्रेस के हैं तीन मित्र, तुष्टिकरण-भ्रष्टाचार-काली कमाई

Posted by - March 31, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश…
Char Dham Yatra

चार धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं: उत्तराखंड सरकार

Posted by - May 10, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड सरकार ने शनिवार को कहा कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra) के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं…