हम लोकतंत्र में हैं गुलामी नहीं है, मांगें पूरी होने तक जीएसटी न दें- प्रदर्शन के पक्ष में बोले पीएम मोदी के भाई

844 0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई ने गुजरात में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कारोबारियों के पक्ष में आवाज बुलंद की है। पक्ष में बोलते हुए प्रह्लाद मोदी ने कहा- जब तक मांगें न मानी जाएं, तब तक जीएसटी का भुगतान करना बंद कर दें। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप एसोसिशन के उपाध्यक्ष ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी या कोई और हो, उन्हें आपकी सुननी पड़ेगी।

विरोध प्रदर्शन कर रहे के पक्ष में बोलते हुए प्रह्लाद मोदी ने कहा कि नरेंद्र मोदी या कोई और हो, उन्हें आपकी सुननी पड़ेगी। प्रह्लाद मोदी का कहना है कि वो देश भर के 6.50 लाख राशन दुकानदारों का प्रतिनिधित्व करते हैं।उन्होंने व्यापारियों से कहा कि मांगें मनवाने के लिए महाराष्ट्र सरकार औऱ केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज करें।

मोदी ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कारोबारियों से मुलाकात की, जो कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से परेशानी झेल रहे हैं। प्रह्रलाद ने कहा कि पहले कारोबारी महाराष्ट्र के सीएम को अपनी मांगों को लेकर पत्र लिखें कि हम मांगें पूरी होने तक जीएसटी नहीं देंगे। हम लोकतंत्र में हैं और गुलामी नहीं हैं। प्रह्लाद मोदी ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कारोबारियों से मुलाकात की, जो कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से परेशानी झेल रहे हैं।

अफगानिस्तान में बिगड़ते हालातों के बीच एमएम नरवणे ने की नेपाल के सेना प्रमुख से बात

उल्हासनगर, अंबरनाथ समेत कई जगहों के व्यापारियों से उनसे मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के वक्त तमाम मानकों का उल्लंघन करने को लेकर जो मुकदमे उन पर दर्ज किए गए हैं, उन्हें वापस लिया जाना चाहिए। व्यापारी पहले ही काम धंधा न होने से परेशान हैं। ऑनलाइन शॉपिंग से उनका धंधा चौपट हो गया है। मुंबई के सुदरवर्ती क्षेत्र में जीन्स वाशिंग यूनिट को दोबारा बहाल करने के काम में भी उन्होंने प्रह्लाद मोदी से मदद मांगी।

Related Post

कांग्रेस की बैठक

कांग्रेस महासचिवों की बैठक जारी,पहली बार महासचिव के तौर पर शामिल हुईं प्रियंका

Posted by - February 7, 2019 0
नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में कांग्रेस जोर-शोर से जुटी है। इसी सिलसिले में कांग्रेस के महासचिवों और…

राम के सहारे बसपा की नैया! सतीश मिश्रा बोले- 2022 में सरकार आने के बाद बनाएंगे भव्य मंदिर

Posted by - July 23, 2021 0
यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगी बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार को अयोध्या में ब्राह्मण सम्मेलन की शुरुआत…
Gita Press

पीएम मोदी करेंगे श्री शिव महापुराण के विशिष्ट अंक का विमोचन

Posted by - July 5, 2023 0
गोरखपुर। सनातन संस्कृति की पौराणिकता व ऐतिहासिकता को साहित्य के माध्यम से संरक्षित, संवर्धित करने वाली विश्व प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्था…