गुलजार

गुलजार का मोदी सरकार पर निशाना, कब कोई नया कानून लेकर आ जाएं

888 0

मुंबई। दिग्गज लेखक, कवि व फिल्म निर्माता गुलजार ने देश की वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को लेकर बड़ी बात कही है। गुलजार ने परोक्ष रूप से सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया है। मुंबई में साहित्यिक पुरस्कार समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत की।

गुलजार  ने कहा कि मैं आप सभी को संबोधित करने के लिए ‘मित्रों’ कहने वाला था, लेकिन मैं रुक गया

इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को संबोधित करने के लिए ‘मित्रों’ कहने वाला था, लेकिन मैं रुक गया। जब मेरा दोस्त यशवंत (व्यास) मुझसे मिलने के लिए दिल्ली से आया तो मैं डर गया। गुलजार ने कहा कि दिल्ली वाले इन दिनों डरे हुए हैं। कोई नहीं जानता कि वे (मोदी सरकार) कब कोई नया कानून लेकर आ जाएं।

सेहत का ख्याल : इन तीन मसालों से आप घटा सकते हैं वजन 

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ‘मित्रों’ शब्द का इस्तेमाल जनसभाओं को संबोधित करने के लिए करते हैं। यशवंत व्यास दिल्ली के रहने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। नरीमन पॉइंट स्थित वाई.बी. चव्हाण केंद्र में लेखकों- ज्ञानरंजन और भालचंद्र नेमदे को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक समारोह में गुलजार मुख्य अतिथि थे।

साफ और सत्य कहना एक लेखक की आवाज है, यह एक ध्वज के समान

देश में इस समय नागरिकता संशोधन कानून (CAA ) और नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर (NRC ) कहा कि एक लेखक को हमेशा सत्य बोलना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज के समय में, ऐसी परिस्थिति में भी यदि कोई एक आवाज है, तो वह शुद्ध है। साफ और सत्य कहना एक लेखक की आवाज है। यह एक ध्वज के समान है।

गुलजार ने यह भी कहा कि वह महानगरीय संस्कृति का एक अद्भुत उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि मैं देश के लिए महानगरीय संस्कृति की एक मिसाल हूं। मैं पंजाब में पैदा हुआ, बंगाल से मुझे प्यार हुआ और मैं महाराष्ट्र में बड़ा हुआ। काम की बात करें तो गुलजार ने मेघना गुलजार की आने वाली फिल्म ‘छपाक’ के गीतों को कलमबद्ध किया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

Related Post

यूपी में 623 कोरोना संक्रमित

अमेरिका में कोरोना से हालत बेहाल, संक्रमितों का आंकड़ा 1.55 करोड़ के पार

Posted by - November 11, 2020 0
अंतर्राष्ट्रीय डेस्क.    कोरोना वायरस का आक्रमण इस वक़्त अमेरिका में सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा. अमेरिका में कोरोना वायरस…
कंपनी बोर्ड का बड़ा फैसला

कंपनी बोर्ड का बड़ा फैसला, BSNL में 54 हजार कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

Posted by - April 4, 2019 0
टेक डेस्क। आर्थिक संकट से गुजर रही सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड के करीब 54 हजार कर्मी अपनी…
कोरोना का कहर

कोविड-19 : महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात टॉप थ्री राज्य, जानें अपने सूबे का हाल

Posted by - May 19, 2020 0
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोविड-19 महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात में काफी तेजी से फैल रहा है। इन तीनों राज्यों में…
Sonu Sood helped Gorakhpur's student Pragya

सोनू सूद ने गोरखपुर की छात्रा प्रज्ञा के दोनों पैरो के ऑप्रेशन कराने में की मदद

Posted by - August 18, 2020 0
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने गोरखपुर की एक छात्रा के दोनों पैरों के ऑप्रेशन कराने में मदद की है। लड़की…