फिल्म 'गुलाबो-सिताबो'

‘गुलाबो-सिताबो’ की राइटर पर लगा चोरी का आरोप, बयान जारी कर रखा अपना पक्ष

936 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘गुलाबो-सिताबो’ एक जबरदस्त विवाद के चलते सुर्खियों में आ गई है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट राइटर जूही चतुर्वेदी पर स्क्रिप्ट चोरी करने का आरोप लगा है।

स्वर्गीय राइटर राजीव अग्रवाल के बेटे आकिरा ने इस मामले में मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा

स्वर्गीय राइटर राजीव अग्रवाल के बेटे आकिरा ने इस मामले में मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा था। आकिरा का आरोप है कि उनके पिता ने एक राइटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इसी कॉन्टेस्ट में जज के तौर पर पहुंची जूही ने उनकी स्क्रिप्ट चुराई है। वहीं अब इस मामले में खुद जूही चतुर्वेदी ने अपने पक्ष की बात रखी है और डायरेक्टर सुजीत सरकार ने भी इसे लेकर बात की है।

‘आयुष्मान भारत’ योजना कोविड-19 से निपटने में महत्त्वपूर्ण हथियार : डब्ल्यूएचओ

मामले पर राइटर जूही चतुर्वेदी ने सफाई देते हुए बयान जारी किया है। जूही ने कहा कि इस स्क्रिप्ट को 2018 में ही रजिस्टर करवा लिया था। जो दूसरे पक्ष द्वारा बताए गए कॉन्टेस्ट से काफी पहले की बात है। इस बयान में ये भी कहा गया कि जूही इस तरह की कोई कॉपी कभी नहीं मिली थी। इस बात को कॉन्टेस्ट के ऑर्गेनाजर्स ने भी कंफर्म किया है। जूही चतुर्वेदी के तरफ से जारी किए गए इस बयान में कहा गया है कि नोटिस में भेजी गई स्क्रिप्ट से गुलाबो सिताबो की स्क्रिप्ट काफी अलग है। लोगों ने सिर्फ 2 मिनट 41 सेकेंड से पूरी फिल्म का जज कर लिया है।

SWA ने 29 मई को इस मामले में गुलाबो-सिताबो की राइटर जूही से फेवर में पक्ष में फैसला सुनाया

इस बयान में ये भी कहा गया है कि SWA ने 29 मई को इस मामले में जूही से फेवर में पक्ष में फैसला सुनाया था, जिससे नाराज होकर दूसरे पक्ष द्वारा ऐसा काम किया जा रहा है। प्रेस में नोटिस रिलीज करना, सोशल मीडिया पर शोषण करना, जूही की इमेज और फिल्म को नुकसान पहुंचाने का एक प्रयास भर है। ये सब सिर्फ लाइमलाइट पाने के लिए किया जा रहा है।

इस मामले को लेकर फ़िल्म ‘गुलाबो-सिताबो’ के डायरेक्टर सुजीत सरकार ने बताया कि उनकी फ़िल्म गुलाबो-सिताबो की राइटर जूही चतुर्वेदी ने इस मामले पर अपना पक्ष रखा है। राइटर जूही चतुर्वेदी ने फ़िल्म गुलाबो-सिताबो की स्क्रिप्ट भी स्क्रीन राईटर एसोसिशन को दे दी है।

Related Post

राकेश टिकैत-7 महीने से देश का अन्नदाता राजधानी को घेर सड़क पर बैठा है, सरकार को शर्म नहीं आती?

Posted by - June 19, 2021 0
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आज केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। राकेश टिकैट ने कहा- कृषि…
INS Viraat

INS विराट को ‘बचाने’ की उम्मीद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की म्यूजियम बनाने वाली अपील

Posted by - April 12, 2021 0
नई दिल्ली। INS विराट  (INS Viraat) 29 साल तक भारतीय सेना का हिस्सा रहा। इसे तोड़ने की जगह म्यूजियम बनाने की…

गुरमीत चौधरी और देबिना बैनर्जी के साथ कंट्री कल्ब ने कि एशिया की सबसे बड़ी न्यूइयर पार्टी २०२० की अनाउंसमेंट

Posted by - November 3, 2019 0
कंट्री क्लब हॉस्पिटैलिटी एंड हॉलीडे लिमिटेड, (सीसीएचएचएल) इंडिया की सबसे बड़ी लीजर और एंटरटेनमेंट कंपनी ने आज एशिया के सबसे बड़ी नए…
पीएफआई

UP: पीएफआई के 108 सदस्य गिरफ्तार, सीएए के खिलाफ हिंसा भड़काने का आरोप

Posted by - February 3, 2020 0
लखनऊ। पीएफआई मामले में अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी और डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने आज सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…