Bhavika

गुजरात की बाल कथाकार भाविका ने राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए 50 लाख

2023 0

सूरत। गुजरात की बाल कथाकार भाविका (Bhavika)  ने अयोध्या में बनने वाले राम जन्मभूमि मंदिर के लिए 50 लाख रुपए चंदा जुटाया है। 11 साल की यह बालिका रामकथा कर-करके यह चंदा एकत्रित कर रही हैं। जिसमें लोग उसे देशभर से चंदा दे रहे हैं।

गुजरात की यह बालिका भाविका (Bhavika)  राम कथा बांचती हैं। अब तक उन्होंने चार जगहों पर राम कथा बांची है। इस तरह उन्हें जो धन मिला, उसे उन्होंने राम मंदिर निधि कोष में जमा कराया है। सूरत की बाल कथाकार का कमाल सूरत की बाल कथाकार का कमाल बता दिया जाए कि, 11 साल की भाविका 6वीं कक्षा की छात्रा हैं। उन्होंने लॉकडाउन के समय से ही राम मंदिर के लिए दान जुटाने का प्रण किया था।

भारत-चीन संबंधों की पिघलती बर्फ

वहीं, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा जुटाई गई कुल दान-निधि की बात की जाए तो अब तक यह 700 करोड़ से ज्यादा हो गई है। ट्रस्ट द्वारा पूरे देश में चल रहे निधि समर्पण अभियान के तहत कई टीमें 27 फरवरी तक चंदा जुटाएंगी। यह अभियान मकर संक्राति के दिन शुरू हुआ था। अब तक मिले 700 करोड़ से ज्यादा अब तक मिले 700 करोड़ से ज्यादा ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों के मुताबिक, 10 फरवरी तक ही 700 करोड़ रुपये की राशि अयोध्या स्थित ट्रस्ट के खाते में जमा हो चुकी है।

सनी लियोनी के सेट पर गुंडों का हंगामा, जानें पूरा मामला

यह जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने दी है। चौपाल ने कहा कि, पूरे देश में एसबीआई, पीएनबी और बैंक आफ बङौदा के 48000 ब्रांचों में राशि जमा हो रही है। उन्होंने कहा कि, जो राशि चेक से जमा हो रही है उसका स्टेटमेंट मिलने में समय लग रहा है। हालांकि, चंदा के हजार करोड़ से ऊपर पहुंचने की आशा है। गुजरात: 7 फेरों के बाद दुल्हन ने कन्यादान में मिले 1.5 लाख राम मंदिर के लिए दिए हैं।

Related Post

Havan Deep

देव दीपावली में होगी सीएम सिटी की रौशनी व खुशबू की भी भागीदारी

Posted by - October 21, 2023 0
लखनऊ। देवाधिदेव महादेव (Mahadev) के त्रिशूल पर पतित पावनी गंगा के किनारे बसी काशी। इसका शुमार दुनिया के प्राचीनतम नगरों…
PM Modi

अपने संसदीय क्षेत्र के 50वें दौरे पर शुक्रवार को काशी आएंगे मोदी

Posted by - April 10, 2025 0
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अपने संसदीय क्षेत्र के 50वें दौरे पर शुक्रवार को काशी पहुंचेंगे। वहीं यूपी…
CM Yogi in Ghaziabad

सपा-बसपा पर सीएम योगी का प्रहार, बताया अवसरवादी और अराजकतावादी

Posted by - May 5, 2023 0
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को यहां रामलीला मैदान से विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने…
Comedian Bharti Singh

कॉमेडियन भारती सिंह गिरफ्तार, एनसीबी ने की पुष्टि

Posted by - November 21, 2020 0
मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। बॉलीवुड की कॉमेडियन भारती सिंह…