Governor व CM ने किया राष्ट्रपति का भव्य स्वागत

935 0

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ् (CM Yogi) ने सोमवार को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द (President Ramnath Kovind) तथा देश की प्रथम महिला सविता कोविन्द का अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया।  राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द (President Ramnath Kovind) ने राजभवन में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द (President Ramnath Kovind) के सम्मान में सोमवार राजभवन में हाई टी तथा रात्रिभोज का आयोजन किया। जिसमें उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी सहित अन्य वरिष्ठ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने सपत्नीक सहभागिता की। इस अवसर पर समस्त न्यायाधीशों का राष्ट्रपति के साथ एक फोटो लिया गया। हाई टी के दौरान राष्ट्रपति ने न्यायाधीशों का परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्रपति तथा उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) प्रेसिडेंशियल ट्रेन से सोमवार को चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल आनंदी बेन (Governor Anandiben Patel)और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। स्टेशन से राष्ट्रपति सड़क मार्ग से राजभवन रवाना हुए। इस दौरान सेना के अलावा शासन-प्रशासन के कई बड़े अधिकारी वहां मौजूद थे।

इससे पहले राष्ट्रपति इसके बाद राज्यपाल (Governor Anandiben Patel) तथा सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के साथ वाहनों के काफिला में चारबाग से हजरतगंज होते राजभवन पहुंचे। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द (President Ramnath Kovind) पत्नी सविता कोविन्द, पुत्री स्वाति के साथ कानपुर शहर से करीब 10.30 बजे प्रेसिडेंशियल ट्रेन से लखनऊ के लिए रवाना हुए। इस दौरान उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के साथ स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में देश की प्रथम महिला सविता कोविन्द, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Related Post

cm yogi

1947 से 2017 तक निरंतर बिगड़ती यूपी की दशा के लिए मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों को निशाने पर लिया

Posted by - August 14, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन में अपने साढ़े…
AK Sharma

रोपा गया प्रत्येक पौधा सुरक्षित व संरक्षित रहे, इसकी भी सभी जिम्मेदारी निभाये: एके शर्मा

Posted by - July 18, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में 36.50 करोड़ पौधरोपण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया…
AK Sharma

Ghazipur Accident: मृतकों के परिजनों से मिलने व घायलों का हाल जानने गाजीपुर पहुंच रहे ऊर्जा मंत्री

Posted by - March 11, 2024 0
लखनऊ। गाजीपुर (Ghazipur Accident) जिले में एक बस के हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ जाने से दुःखद…
Maha Kumbh

पूरी दुनिया में महाकुम्भ की सूचनाएं प्रसारित करने का सबसे प्रमुख केंद्र बना डिजिटल मीडिया सेंटर

Posted by - January 17, 2025 0
महाकुम्भनगर : महाकुम्भ (Maha Kumbh) के अद्भुत आयोजन का जीवंत दृश्य पूरी दुनिया को दिखाने के लिए आधुनिकतम मीडिया सेंटर…