जेपी नड्डा

समाज के जुड़ने पर ही सफल होते हैं सरकार के प्रयास : जेपी नड्डा

882 0

नई दिल्ली। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सरकार और समाज के बीच मजबूती पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास बिना समाज के नहीं चलता है। इसलिए सरकार के प्रयास में समाज का जुड़ना बहुत जरूरी है।

आरएसएस के माध्यम से सामाजिक आयाम को बढ़ाने का काम सभी स्वयं सेवकों ने अपने जीवन में किया

यह बात जेपी नड्डा ने शनिवार को रोहिणी में आयोजित 100वें चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि चौपाल की प्रेरणा हम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माध्यम से लेते रहे हैं। हमें मालूम है कि आरएसएस के माध्यम से सामाजिक आयाम को बढ़ाने का काम सभी स्वयं सेवकों ने अपने जीवन में किया है।

स्ट्रीट डांसर 3डी का मुकाबला सॉन्ग रिलीज, प्रभुदेवा के डान्स की मची धूम

आज जनधन खाताधारकों के 90 हजार करोड़ रुपये बैंकों में जमा

जेपी नड्डा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता संभाली थी। तब बैंक के खाताधारकों की संख्या सिर्फ पौने तीन करोड़ थी। मोदी ने जनधन योजना चलाई, उसके बाद खाताधारकों की संख्या 38 करोड़ हो गई है और आज जनधन खाताधारकों के 90 हजार करोड़ रुपये बैंकों में जमा हैं ।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के लाभार्थियों की संख्या 21 करोड़ से अधिक हो चुकी

नड्डा ने केंद्र सरकार की योजनाओं की फेहरिस्त गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के लाभार्थियों की संख्या 21 करोड़ से अधिक हो चुकी है। जिसका अर्थ है कि भारत की लगभग 20 प्रतिशत आबादी इन योजनाओं में शामिल हो चुकी है । उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने छोटे व्यवसायियों के लिए पेंशन योजना शुरु की है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तरह किसानों को हर साल छह हजार रुपये देने की भी योजना बनाई है। सरकार ने जो लोग बैंकों के दायरे में नहीं थे, उन्हें बैंकिंग सेवाओं का लाभ पहुंचाया गया है।

भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है। नरेन्द्र मोदी ने 55 करोड़ लोगों को इस योजना से जोड़कर, उन्हें हर साल पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी है।

Related Post

मलिहाबाद में समाधान दिवस में आईं 84 शिकायतें

मलिहाबाद में समाधान दिवस में आईं 84 शिकायतें

Posted by - March 16, 2021 0
मंगलवार को मलिहाबाद तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रणता ऐश्वर्या की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। जिसमें मलिहाबाद…
CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमेर किले में किया अमेरिकी उपराष्ट्रपति का स्वागत

Posted by - April 22, 2025 0
जयपुर। संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस की जयपुर यात्रा के दूसरे दिन आमेर किले में मुख्यमंत्री भजनलाल…
66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

66th National Film Awards Live: जानें किसे बेस्ट फिल्म-एक्टर का मिला अवॉर्ड

Posted by - December 23, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सामारोह का आगाज दिल्ली के विज्ञान भवन में हो चुका हैं। जो आज सोमवार…
Harshvardhan Singh

पिछले 2-3 महीनों के मुकाबले रिकवरी रेट घटा : स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन

Posted by - April 9, 2021 0
ऩई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन (Dr. Harsh Vardhan) ने शुक्रवार को कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति को लेकर…

पाकिस्तान जाएगा भारत का 3 सदस्यीय दल, आतंक विरोधी एक्सरसाइज में लेगा भाग

Posted by - September 30, 2021 0
नई दिल्ली। भारत अगले सप्ताह पाकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन में भाग लेने के लिए 3 सदस्यीय टीम भेजेगा। पाकिस्तान के…