Kushinagar

आलू की खेती को बढ़ावा देगी सरकार, नई तकनीक की मिलेगी जानकारी

549 0

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) पूर्वी उत्तर प्रदेश (Eastern Uttar Pradesh) में आलू की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाने जा रही है। कुशीनगर (Kushinagar) (कसया) में सेंटर फार एक्सीलेंस पोटैटो (Center for Excellence Potato) की शुरुआत की जाएगी। इसका लाभ किसानों को मिलेगा औऱ उत्पादन बढ़ने के साथ ही उनकी आय भी बढ़ेगी। प्रदेश सरकार कुशीनगर (कसया) में सेंटर फॉर एक्सीलेंस पोटैटो बनाने जा रही है। इसके प्रशासनिक भवन का शिलान्यास जल्द किया जाएगा। इसे सरकार ने अपनी 100 दिन की कार्ययोजना में शामिल किया है। इसका फायदा यह होगा कि किसानों को उच्च गुणवत्ता का बीज आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

किसानों की बड़ी समस्या बीज को लेकर होती है। एक तो निजी संस्थानों के बीज महंगे होते है और उसकी गुणवत्ता की भी कोई गारंटी नहीं होती है। इस केंद्र में आलू की गुणवत्ता, औद्योगिक प्रयोग के लिए बेहतर किस्म और नई प्रजातियों की खोज और उन्नत बीज संबंधी शोध किया जाएगा। साथ ही आलू के फसल में लगने वाली बीमारियों से बचाने के लिए योजनाएं भी बनाई जा सकेंगी।

यह भी पढ़ें: CNG की बढ़ती से कीमतों से ऑटो-टैक्सी चालक परेशान, इस दिन करेंगे हड़ताल

इसके साथ ही सेंटर फॉर एक्सीलेंस पोटैटो में किसानों को आलू की खेती की नई तकनीक के बारे में जानकारी मिल सकेगी। साथ ही समय-समय पर कार्यशालाओं का आयोजन होगा, जिसमें कृषि विशेषज्ञ से किसान अपनी समस्या पर चर्चा कर सकेंगे और उसका समाधान जान सकेंगे। इसके साथ ही खेती में कम से कम पानी का प्रयोग कर अधिक से अधिक उत्पादन लेने के बारे में भी किसान जानकारी ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: रक्षा मंत्री को पड़ा दिल का दौरा, संदेह के घेरे में 20 जनरल

Related Post

CM Yogi

Hathras Incident: सीएम ने गठित किया न्यायिक जांच आयोग, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बृजेश कुमार श्रीवास्तव होंगे अध्यक्ष

Posted by - July 3, 2024 0
लखनऊ। हाथरस के हादसे (Hathras Incident) की जांच के लिए राज्य सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बृजेश कुमार…
CM Yogi

ग्रामीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा विकसित भारत–जी राम जी कानून : सीएम योगी

Posted by - January 6, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को ‘विकसित भारत–जी राम जी कानून, 2025’ (VB-G Ram G) कानून की…
ak sharma

किसी भी माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में विलम्ब पर होगी कार्यवाही : एके शर्मा

Posted by - May 18, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री एके शर्मा (AK Sharma ) ने बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का…