Yogi Government

उत्तर प्रदेश में आज से शुरू हुआ घर-घर दस्तक अभियान

553 0

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कमर कस ली है। इसके लिए शुक्रवार से दस्तक अभियान की शुरूआत हो गई है। इसके तहत आशा वर्कर्स घर-घर (Asha workers door to door) जाकर संचारी रोग से ग्रस्त मरीजों की पहचान कर रही हैं। इसके साथ ही वह लोगों को संचारी रोग के बारे और उससे बचाव के तरीके के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। यह अभियान (Campaign) 30 अप्रैल तक जारी रहेगा।

योगी सरकार दो अप्रैल से संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान की शुरूआत की थी। जापानी इंसेफलाइटिस (जेई), डेंगू, मलेरिया, डायरिया जैसे रोगों के इलाज और बचाव के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत शुक्रवार से दस्तक अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत अब आशा वर्कर्स घर-घर जाकर संचारी रोगों से ग्रस्त मरीजों की पहचान कर रही हैं। जरूरत पड़ने पर जांच की व्यवस्था कराई जा सकेगी। आशा वर्कर्स लोगों को दवा उपलब्ध कराएंगी और अगर आवश्यकता हुई तो उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: आलू की खेती को बढ़ावा देगी सरकार, नई तकनीक की मिलेगी जानकारी

इसके साथ ही आशा वर्कर्स लोगों को संचारी रोगों के बारे जागरूक कर रही हैं और उनसे बचाव के उपाय भी बता रही हैं। वे लोगों को साफ पानी पीने और आसपास साफ-सफाई के लिए जागरूक कर रही हैं। साथ ही लोगों को अपने आसपास पानी इकट्ठा होने से होने वाली बीमारियों के बारे भी बताया जा रहा है और इसके बचाव के तरीके को भी बताया जा रहा है। इसके साथ मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर हर रविवार मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें संचारी रोग के उपचार की भी सुविधा दी जा रही है और लोगों को बचाव के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: CNG की बढ़ती से कीमतों से ऑटो-टैक्सी चालक परेशान, इस दिन करेंगे हड़ताल

Related Post

Ram Sagar, the first beneficiary of Zero Poverty, got a job

जीरो पावर्टी के पहले लाभार्थी राम सागर को मिली अशोक लीलैंड में नौकरी, खिल उठा परिवार का चेहरा

Posted by - February 6, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार की जीरो पावर्टी स्कीम (Zero Poverty Scheme) की पहली लाभार्थी लखनऊ के रूबी के परिवार ने गरीबी…
AqeelUr Rehman

पूर्व राज्यमंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता अकीलुर्रहमान खां के बेटे पर बिजली चोरी का आरोप, FIR दर्ज

Posted by - October 20, 2024 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संभल में सपा के वरिष्ठ नेता अकीलुर्रहमान खां (Aqeelur Rahman) के बेटे आमिर अकील के खिलाफ बिजली…