CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी बोले- उत्तराखंड का समग्र विकास करेगी सरकार, सभी विधायकों से मांगे 10-10 प्रस्ताव

378 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य के सभी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए सभी विधायकों से अपने-अपने क्षेत्रों के 10-10 प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ राज्य के विकास को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने का काम कर रही है। सरकार समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण करेगी।

उत्तराखंड राज्य को आगे बढ़ाने एवं पलायन रोकने पर पूरी ताकत से काम कर रही है। कृषि, बागवानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, हवाई, सड़क, रेल कनेक्टिविटी, सुरक्षा, गुड गवर्नेंस, टेक्नोलॉजी, रोजगार, स्वरोजगार जैसे सभी क्षेत्रों में सरकार का खास फोकस है।

एक अप्रैल से फिर चलेगा दस्तक अभियान, नगरीय निकायों में संचालित होंगी गतिविधियां

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा निश्चित ही सभी के सहयोग से राज्य हर क्षेत्र में आगे बढ़ेगा एवं सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड का सपना साकार करेगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ काम कर रही है।

Related Post

Kashi created a Guinness World Record under the guidance of CM Yogi

सीएम योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

Posted by - March 1, 2026 0
वाराणसी/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में काशी (Kashi) ने विश्व के पर्यावरण मानचित्र…

गोरखपुर पहुंचे योगी से युवाओं ने मांगा रोजगार, पूछा- भर्ती कब आएगी?, अनसुना कर आगे बढ़ गए CM

Posted by - September 6, 2021 0
सीएम योगी आदित्यनाथ हाल ही में गोरखपुर के सर्वोदय किसान पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज पहुंचे थे, जहां उन्हें युवाओं के विरोध…
Neha Sharma

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, डीएम नेहा शर्मा ने रैली को दिखाई हरी झंडी

Posted by - July 1, 2023 0
गोंडा। जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान (Communicable Disease Control Campaign) का शुभारंभ आज…