Foreign Ministry spokesman Arindam Bagchi

सरकार ने विदेशी मिशन से की अपील, न करें Oxygen और कोविड जरूरतों की होर्डिंग

1900 0

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने देश में स्थित विभिन्न दूतावासों,  उच्चायोंगों और राजनयिक मिशनों से कोविड की विकट स्थिति को देखते हुए ऑक्सीजन (Oxygen) सहित इससे जुड़ी जरूरत के समान की होर्डिंग नहीं करने की अपील की है।

मीडिया के इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Arindam Bagchi) ने कहा कि प्रोटोकॉल प्रमुख और डिवीजनों के प्रमुख सभी उच्च आयोगों व दूतावासों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

कोरोना की दूसरी लहर के बीच तीन गुना बढ़ा देश का निर्यात

विदेश मंत्रालय उनकी चिकित्सा जरूरतों विशेषकर कोविड के संबंध में जवाब दे रहा है। इसमें उनके अस्पताल में इलाज की सुविधा भी शामिल है। महामारी की स्थिति को देखते हुए सभी से ऑक्सीजन (Oxygen) सहित आवश्यक सामग्री की होर्डिंग नहीं करने की अपील करता है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दूतावास कोविड की स्थिति को देखते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर व अन्य सामग्री अपने दूतावास में एकत्र कर रहे हैं। फिलीपींस और न्यूजीलैंड इसका उदाहरण हैं जिनकी अपील में कांग्रेस की दिल्ली युवा इकाई ने इन दूतावासों में ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाये हैं।

Related Post

केजीएमयू

केजीएमयू डॉक्टरों ने घुटने और कूल्हे का प्रत्यारोपण कर अपंग मरीज को दी नई जिंदगी

Posted by - March 15, 2020 0
लखनऊ। केजीएमयू के अस्थि शल्य विभाग के डॉक्टरों ने एक मरीज को नया जीवन दिया है। डॉक्टरों ने मरीज के…