पेट्रोल-डीजल

खुशखबरी: तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें महानगरों में क्या है दाम

1031 0

बिजनेस डेस्क। आए दिन लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं आज बुधवार को भी देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट आई है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत में 2.69 रुपये और डीजल की कीमत में 2.33 रुपये प्रति लीटर की गिरावट आई है। दिल्ली में आज पेट्रोल 70.29 और डीजल 63.01 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

जबकि कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 72.98, 75.99 और 73.02 रुपये है। डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में एक लीटर डीजल के लिए लोगों को क्रमश: 65.35, 65.97 और 66.48 रुपये चुकाने होंगे। दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल की कीमतों में कटौती हुई है लेकिन मुंबई और चेन्नई में इसकी कीमतों में आज जबरदस्त बढ़ोतरी की गई है।

68 फीसदी महिलाएं खुद पैसे का प्रबंध कर निभा रही वित्तीय निर्णय में भागीदारी

गिरावट का बना ये कारण

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा संगठन का मानना है कि 2020 में कच्चे तेल की मांग में कमी आने की वजह से इसकी कीमतों में कमी आ रही है। सऊदी अरब और रूस के बीच ऑयल प्राइस वार छिड़ने से सोमवार को कच्चा तेल की कीमत अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार में 31 फीसदी तक टूट गई थी। इससे भारत को वित्तीय लाभ हो सकता है, क्योंकि हमारा देश पेट्रोलियम ईंधन के लिए काफी हद तक आयात पर ही निर्भर करता है।

Related Post

CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री ने दिखाया वन्य जीव प्रेम, माेर काे दिया आहार

Posted by - August 10, 2024 0
मुख्यमंत्री ने दिखाया वन्य जीव प्रेम जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी के समान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) भी वन्य…

रिकॉर्ड बनाने के लिए मोदी सरकार ने की वैक्सीन की जमाखोरी’, चिदंबरम ने उठाए सरकार पर सवाल

Posted by - June 23, 2021 0
कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार द्वारा एक दिन में 88 लाख लोगों को वैक्सीन लगाए जाने पर पी. चिदंबरम…