Railways

खुशखबरी: सर्दियों के मौसम में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए रेलवे कर रही ये ऐलान

906 0

बिजनेस डेस्क। आज के समय में तकनीकी इतनी आगे बढ़ चुकी हैं कि लोगो को छोटे-छोटे कामों के लिए अपना थोड़ा भी समय बर्बाद नहीं करना पड़ता हैं। ऐसे में सरकर भी अपने सभी कामों के लिए नई-नई तकनीकी का इस्तेमाल करती हैं। अभी तक हमें ट्रेन में सफर करने के लिए रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आने का इंतज़ार करना पड़ता था। मगर सर्दियों के मौसम में ट्रेन का इंतज़ार करना किसी को पसंद नहीं होता।

इसी को  मद्देनजर रखते हुये रेलवे बोर्ड ने भारतीय रेलवे यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए तकनीकी के माध्यम से एक नया एलान किया हैं। जिसके तहत अगर ट्रेन लेट होती है, तो यात्रियों को घंटों प्लेटफॉर्म पर इंतजार नहीं करना होगा।

एक वक्त में इन सितारों की हालत हुई ऐसी कि हर कोई उन्हे पहचानने से किया इंकार 

रेलवे उपलब्ध कराएगा रियल टाइम अपडेट्स

यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए भारतीय रेलवे ने घोषणा की है कि यात्रियों को ट्रेनों के बारे में वह रियल टाइम अपडेट्स उपलब्ध कराएगा। दरअसल, कोहरे के कारण सर्दियों में ट्रेल अक्सर लेट हो जाती है।

इससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है। इसलिए यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए रेलवे एसएमस के माध्यम से यात्रियों को उनके ट्रेन की रियल टाइम जानकारी देगा।

रेल मंत्री ने ट्वीट कर लिखा…

इस संदर्भ में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट भी किया है। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, ‘सर्दियों के मौसम में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए भारतीय रेल तैयार है।

हर कामकाजी महिला को करना पड़ता हैं इन परेशानियों का सामना

इसके लिए ट्रेन के लेट होने की स्थिति में यात्रियों के मोबाइल पर सूचना, रात को विशेष पेट्रोलिंग, व सिग्नल की जानकारी पॉयलट तक पहुंचाने के लिये फॉग सेफ्टी डिवाइस जैसी अनेकों व्यवस्थायें की गयी हैं।’

यात्रियों को होगा फायदा

इस सुविधा के माध्यम से यात्रियों को ट्रेन की लोकेशन, उसके स्टेशन पर पहुंचने का अनुमानित समय एसएमएस के जरिए भेजा जाएगा। रेलवे की इस एसएमएस सेवा से यात्रियों को काफी फायदा होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर ट्रेन को एक घंटे का विलंब होता है तो उस ट्रेन के तमाम यात्रियों को एसएमएस अलर्ट भेजा जाएगा।

Vastu Tips: अगर आप भी करते हैं टूटे बर्तनों का इस्तेमाल तो जान ले ये बात 

यात्रियों को मिलेगी ये भी सुविधाएं

साथ ही भारतीय रेलवे द्वारा रात 11 बजे से लेकर सुबह सात बजे तक स्पेशल पट्रोलिंग टीमों को तैनात किया जाएगा। इतना ही नहीं, ट्रेनों में फॉग सेफ्टी डिवाइसेज भी लगाए जाएंगे। इससे ट्रेन के ड्राइवर को सिग्नल पोस्ट पर ऑडियो-विजुअल क्यू मिलेगा।

Related Post

Mayur Dixit

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में वाहन दुर्घटनाओं पर डीएम जता चुके हैं चिंता

Posted by - June 28, 2025 0
जिलाधिकारी (Mayur Dixit) हरिद्वार के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में, परिवहन विभाग उत्तराखंड द्वारा दिनांक 23 जून से 28 जून…
CM Yogi

सीएम योगी ने बलरामपुर सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु पर जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

Posted by - April 8, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बलरामपुर जिले में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया…
Swachhata Abhiyan

माघ पूर्णिमा स्नान के बाद रात भर चला स्वच्छता अभियान, स्वच्छ और सुंदर हुए संगम घाट

Posted by - February 13, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के तहत माघ पूर्णिमा के स्नान पर्व के बाद संगम घाटों की सफाई को…
अनुष्का शर्मा

विराट के इतिहास रचने पर अनुष्का का सामने आया ये रिएक्शन

Posted by - October 12, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव हैं।विराट कोहली के इस रिकॉर्ड के बाद अनुष्का…