Gonda

गोंडा: कार-पिकअप की भीषड़ टक्कर, सड़क हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत

710 0

गोंडा: यूपी (UP) के गोंडा-लखनऊ मार्ग (Gonda-Lucknow Road) पर शुक्रवार देर रात अचानक से भीषण सड़क हादसा (Accident) हो गया, जहां करनैलगंज (Karnailganj) व जरवल रोड (Jarwal Road) के बीच एक कार एवं पिकअप की टक्कर में कार सवार 5 लोगों में 2 की मौके पर मौत हो गई जबकि 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए है। इसमें एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गोंडा (Gonda) में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने व प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Gonda में हादसा

जानकारी के मुताबिक, जरवल-करनैलगंज के बीच दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र भुलियापुर पुल पर गोंडा की तरफ से लखनऊ जा रही इकोस्पोर्ट कार व लखनऊ की तरफ से गोंडा (Gonda) आ रही तरबूज लोड एक पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि कार तेज रफ्तार में थी। जो कि पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी पटरी पर आ रही पिकअप से जा भिड़ी। चीखपुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंचे भंभुआ चौकी प्रभारी और सिपाहियों ने किसी तरह ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजवाया।

Train Accident : हरियाणा के नारनौल में हुआ ट्रेन हादसा, पटरी टूटने से 39 डिब्बे क्षतिग्रस्त

Gonda पुलिस ने बताया

सीएचसी के चिकित्सकों ने गिरजेश सिंह उर्फ लवकुश सिंह पुत्र हरिनाथ सिंह (26 वर्ष) निवासी मनकापुर व हर्ष सिंह उर्फ आकाश सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी वनकसिया मनकापुर को मृत घोषित किया। वहीं मनकापुर क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के दिवाकर सिंह, अतुल सिंह व अंकित पांडेय का प्राथमिक इलाज करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज व चौकी के पुलिसकर्मियों ने घायल तीन लोगों को जीवित निकाला। उन्होंने बताया कि दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

कोयले से भरी मालगाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, कई डिब्बे पटरी से उतरे

Related Post

PM Modi

जबतक मोदी जिंदा है दलित,पिछड़ों के आरक्षण में सेंध लगाना नामुमकिन: मोदी

Posted by - May 25, 2024 0
गाजीपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को एक चुनावी जनसभा में इंडी गठबंधन…
UPNEDA

दूसरे बड़े मंगल पर UPNEDA मुख्यालय के परिसर में सुन्दर काण्ड पाठ एवं भण्डारे का आयोजन

Posted by - May 16, 2023 0
लखनऊ। निदेशक, UPNEDA अनुपम शुक्ला एवं सचिव एवं मुख्य परियोजना अधिकारी, UPNEDA नीलम द्वारा ज्येष्ठ माह के द्वितीय मंगलवार (Bada…
Devi temples got a new look under the Yogi government

योगी सरकार में सनातन का महापर्व नवरात्रि बना आस्था और विकास का संगम, यूपी के देवी मंदिरों में उमड़ रहे लाखों श्रद्धालु

Posted by - September 26, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की धरती पर शारदीय नवरात्रि केवल धार्मिक उत्सव भर नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और महिला शक्ति की…