एयरपोर्ट पर बरामद हुआ 45 लाख रुपये का गोल्ड

एयरपोर्ट पर बरामद हुआ 45 लाख रुपये का गोल्ड

877 0
कस्टम विभाग की टीम ने मंगलवार को एक बार फिर विदेश से तस्करी कर लाया जा रहा सोना-चांदी बरामद किया है। सोना और चांदी दुबई से लाया जा रहा था। बरामद सोने-चांदी की कीमत तकरीबन 45 लाख रुपये आंकी गयी है। इस संबंध में दो यात्रियों को लेकर पूछताछ की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक फ्लाइट संख्या आईएक्स 1194 दुबई से लखनऊ एयरपोर्ट पहुुंची थी। कस्टम की टीम प्रत्येक यात्रियों की कड़ी नजर रख रही थी। इस दौरान दो यात्रियों को शक के आधार चेक किया गया तो उनके ब्रीफकेश से सोना और चांदी बरामद हुआ। दोनों यात्रियों के पास 949 ग्राम सोना और 353 ग्राम चांदी बरामद हुई। बरामद सोने और चांदी की कुल कीमत 45 लाख 17 हजार 8 सौ 34 रुपए है।
कस्टम अधिकारी ने बताया कि एक यात्री ने चांदी के साथ मिश्रित सोने को बीडिंग के रूप में ढालकर ट्रॉली बैग में छुपा कर एवं सोने को रेडियम पॉलिश के साथ बेलना का रूप में डालकर छुपाया था। दूसरे यात्री ने सोने को मिक्सर ग्राइंडर की मोटर में छुपा कर लाया था। दोनों यात्रियों को तुरंत की हिरासत में ले लिया गया और बरामद सोने और चांदी के बारे में पूछताछ की लेकिन वे सही जवाब नहीं दे पाये। अधिकारियों ने बरामद सोने को सीमा शुल्क के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया।
यहां बताते चलें कि कस्टम विभाग की टीमों द्वारा लखनऊ एयरपोर्ट पर लगातार यात्रियों से सोना बरामद किया जा रहा है। पिछले एक महीनों में करोड़ों रुपये का गोल्ड बरामद किया जा चुका है।

Related Post

दिल्ली विधानसभा चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव : अकाली दल के बाद जेजेपी का भी चुनाव लड़ने से इंकार

Posted by - January 21, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में हरियाणा की जननायक पार्टी (JJP) अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इसकी जानकारी हरियाणा के…
CM Dhami

चारधाम यात्रा में हेलिकॉप्टर सेवा पर रोक, CM ने जारी किए कड़े निर्देश

Posted by - June 15, 2025 0
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टर सेवाओं पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। यूकाड़ा (उत्तराखंड नागरिक…

यूपी में कोविड प्रबंधन की ऑस्ट्रेलिया में चर्चा, वहां के सांसद ने कहा- योगी को हमें दे दीजिए

Posted by - July 12, 2021 0
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान यूपी में सरकारी सिस्टम ध्वस्त हो गया था, बड़ी संख्या में लोगों की मौत…