Gold

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, जानें 4 जून का ताजा रेट

847 0

नई दिल्ली। अनलॉक-1.0 भारत में अब धीरे-धीरे सर्राफा बाजार में रौनक आने लगी है। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की हाजिर कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। 22 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का सोना सस्ता हुआ है। वहीं चांदी भी 655 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है। बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) उनकी औसत कीमत अपटेड करती है।

24 कैरेट सोने की कीमत में 404 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी जा रही है

गुरुवार सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत में 404 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी जा रही है। इसके साथ ही सोना 46441 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी में 655 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट के बाद अब 47640 रुपये पर आ गई है। 23 कैरेट सोना यानी गोल्ड 995 में 402 रुपये की नरमी देखी जा रही है। इसके साथ ही अब 23 कैरेट सोने की कीमत 46255 रुपये पर आ गई है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 370 रुपये घटकर 42540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। इसमें जीएसटी नहीं लगा है।

टाइगर श्रॉफ ‘वॉर’ के सीक्वल में करना चाहते हैं काम

ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन दिल्ली के मीडिया प्रभारी राजेश खोसला के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है।

Related Post

The Governor and the CM inaugurated the Bhagirath Udyan

राजा भगीरथ की प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि एक जीवंत प्रेरणा-स्तंभ: राज्यपाल

Posted by - September 22, 2025 0
देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) (Governor Gurmeet) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को…
Purnagiri tehsil

विधायक कैलाश गहतोड़ी ने पूर्णागिरि तहसील में सिंगल विंडो सिस्टम का किया उद्घाटन

Posted by - November 1, 2020 0
चम्पावत। उत्तराखंड के चम्पावत ज़िले की पूर्णागिरि तहसील (Purnagiri tehsil ) में रविवार को चम्पावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने…