Gold

लॉकडाउन के कारण बीते नौ माह में 49 फीसदी घटी सोने की मांग

1111 0

नई दिल्ली। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए पूरा देश लॉकडाउन कर दिया गया था। इस कारण उपजी आर्थिक विषमताओं व सोने की बढ़ती कीमतों की वजह से इस साल सितंबर तक भारत में सोने (Gold) की मांग बीते साल की समान अवधि की तुलना में 49 प्रतिशत घट गयी है।

यह जानकारी विश्व स्वर्ण परिषद (वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल) की गुरुवार को जारी रिपोर्ट से मिली है। जानकारी के मुताबिक जनवरी से लेकर सितंबर तक की अवधि के बीच भारत में सोने (Gold) की मांग में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 252.4 टन रही । हालांकि परिषद का कहना है कि भारत में पिछले कई माह से सुस्त पड़ी सोने की मांग त्योहारी मौसम के दौरान सुधर सकती है।

बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर की जल्द रिलीज होंगी 3 बड़ी फिल्में

जुलाई से सितंबर के बीच भारत में सोने (Gold) की मांग गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 30 प्रतिशत घटकर 86.6 टन रह गयी थी। इस लिहाज से अक्टूबर में शुरुआत अच्छी रही है। जुलाई से सितंबर 2020 के बीच पिछले साल की समान अवधि की तुलना में जेवराती मांग 48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52.8 टन रही।

स्वर्ण परिषद ने बताया कि रिएल एस्टेट क्षेत्र की सुस्ती और सोने की कीमतों में आयी तेजी से वैसे निवेशकों का रूझान सोने में बढ़ा है, जिनके पास कालाधन है । इस अवधि में भले ही सोने की खपत घटी है, लेकिन सोने के सिक्कों और सोने के छड़ें, जिन्हें निवेश के लिए जाना जाता है, उनकी मांग जुलाई से सितंबर के बीच 51 प्रतिशत बढ़ गयी।

परिषद ने आज कहा कि त्योहारों के दौरान जेवरातों की खुदरा खरीदारी बढ़ने की संभावना है और इससे सोने की मांग वापस पटरी पर लौट सकती है। अक्टूबर से दिसंबर के बीच भारत में कई पर्व- त्योहार मनाये जाते हैं और इसी मौसम में कई शादियां भी होती हैं, जिससे आमतौर पर इस दौरान जेवरातों की खुदरा मांग बढ़ जाती है।

स्वर्ण परिषद के प्रबंध निदेशक (भारत) सोमसुंदरम पी आर के मुताबिक अभी कुछ दिन पहले भारत में दशहरे का त्योहार मनाया गया। सर्राफा कारोबारियों ने बिक्री में बढ़ोत्तरी दर्ज करने के साथ ग्राहकों की संख्या बढ़ने की भी बात की है।

Related Post

CM Vishnudev Sai

हम अपने राज्य के साथ ही पड़ोसी राज्यों को भी बिजली उपलब्ध करा रहे: CM साय

Posted by - September 11, 2025 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादन के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में से एक है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना…
CM Dhami inaugurated the Kumaon Dwar Festival in Haldwani

सीएम धामी ने कहा — तकनीकी युग में भी हमारी परंपराएं जीवित हैं, यह महोत्सव इसका प्रमाण है

Posted by - October 14, 2025 0
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित पांच दिवसीय…
CM Dhami

राज्य की रजत जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Posted by - November 8, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों को राज्य की रजत जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री…
Devendra Fadnavis

महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल- फडणवीस दिल्ली जाकर CBI जांच की करेंगे मांग

Posted by - March 23, 2021 0
नई दिल्ली। एंटीलिया मामले और मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के पत्र के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति…