Gold

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 330 रुपये महंगा, चांदी भी चमकी

1437 0

मुंबई । अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को सोना (Gold)  और चांदी की कीमतों में आई तेजी देखने को मिली है। इसी बीच दोनों कीमती धातुओं की घरेलू स्तर पर मांग बढ़ने से घरेलू वायदा बाजार में सोना 0.69 फीसदी महंगा हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में भी करीब 0.59 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी है।

एमसीएक्स वायदा बाजार में आज सोना (Gold)  330 रुपये की यानी 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 48,169 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। सोना मिनी भी 294 रुपये बढ़कर 48,020 रुपये प्रति 10 ग्राम बोला गया।

सौम्या टंडन ने यूं किया घूमर डांस, Video देख फैंस हुए क्रेजी

चांदी में 416 रुपये यानी 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 70,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी मिनी 389 रुपये महंगी हुई और 70,410 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 14.74 डॉलर बढ़कर 1,844.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 10.60 डॉलर की वृद्धि के साथ 1,842.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.36 डॉलर की वृद्धि के साथ 27.62 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

Related Post

cm yogi

मुख्यमंत्री योगी की घोषणा, अनुदेशकों का दो हजार और रसोइयों का 500 रुपये बढ़ा मानदेय

Posted by - December 29, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बेसिक शिक्षा विभाग के अनुदेशकों और रसोइयों को नये साल का बड़ा तोहफा दिया…
CM Dhami

ISBT पर गंदगी देख सीएम धामी ने जताई नाराजगी, खुद झाड़ू उठाकर की सफाई

Posted by - November 18, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) मंगलवार को आईएसबीटी में गंदगी देखकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने आईएसबीटी का…
UP International Trade Show

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में एनर्जी सेक्टर पर भी होगा विशेष तौर पर फोकस

Posted by - September 6, 2024 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार सितंबर महीने में दो प्रमुख आयोजन करने…
CM Vishnu Dev Sai

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दिया 10 क्रांतिकारी नवाचारों का तोहफा

Posted by - May 3, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने सुशासन तिहार में प्रदेशवासियों को 10 क्रांतिकारी नवाचारों का तोहफा…
Maha Kumbh

महाकुम्भ 2025: श्री पंचदशनाम आवाहन अखाड़े का महाकुम्भ नगर में हुआ भव्य प्रवेश

Posted by - December 22, 2024 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में जनवरी 2025 में आयोजित होने जा रहे महाकुम्भ (Maha Kumbh) में जन आस्था के सबसे बड़े…