motor act

गोवा सरकार ने नया मोटर वाहन कानून लागू करने का फैसला टाला

647 0

पणजी। परिवहन मंत्री मौविन गोडिन्हो ने इस हफ्ते घोषणा की थी कि नया मोटर वाहन कानून (New Motor Vehicle Law) एक मई से लागू किया जाएगा। प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) ने गुरूवार को कहा कि कानून को लागू करने की नयी तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

गोवा सरकार (Goa) ने मोटर वाहन कानून के तहत नए बदलावों को एक मई से लागू करने के अपने फैसले को टालने का निर्णय लिया हैं। इन नए बदलावों में यातायात उल्लंघनों के लिए भारी जुर्माना लगाना शामिल है। मुख्यमंत्री (CM Pramod Sawant) प्रमोद सावंत ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि केंद्रीय कानून मोटर वाहन चलाने वालों के लिए सख्त है और महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने इसके कार्यान्वयन पर फिलहाल रोक लगाने का फैसला किया है।

परिवहन मंत्री मौविन गोडिन्हो ने इस हफ्ते घोषणा की थी कि नया मोटर वाहन कानून एक मई से लागू किया जाएगा। सावंत ने गुरूवार को कहा कि कानून को लागू करने की नयी तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम अपने फैसले के बारे में केंद्र और उच्चतम न्यायालय को सूचित करेंगे।’’प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सदानंद तानावडे ने गुरुवार को राज्य सरकार से कोविड-19 महामारी की स्थिति पर विचार करते हुए इस कानून को लागू करने पर रोक लगाने का अनुरोध किया था।

नए एक्ट को स्थगित करने का लिया गया फैसला

बीजेपी (BJP) अध्यक्ष सदानंद तनावड़े के गुरुवार की सुबह राज्य सरकार से अपील की थी कि वह नए नियम को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दें क्योंकि कोरोनावायरस तेजी से फैल रहा है और इस स्थिति पर गौर किया जाना चाहिए। इसके बाद नए एक्ट को स्थगित करने का फैसला लिया गया।

तानावडे ने कहा कि लोग महामारी के कारण पहले ही वित्तीय दबाव से जूझ रहे हैं और यातायात उल्लंघनों के लिए भारी जुर्माना वसूलने से उन पर और असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं कि भारी जुर्माना लगाने से सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता आएगी। इसके बजाय सरकार को यातायात नियमों और उनका पालन करने की जरूरत के बारे में जनता को जागरूक करना चाहिए।

Related Post

CM Bhajan lal Sharma

Posted by - March 30, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Sharma) द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को राजस्थान दिवस मनाए जाने की महत्वपूर्ण घोषणा के क्रम…
माज हत्याकांड

माज हत्याकांड : बर्खास्त इंस्पेक्टर संजय राय समेत पांच को उम्रकैद

Posted by - February 28, 2020 0
  लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित माज अहमद हत्याकांड मामले में थाना गाजीपुर के तत्कालीन इंसपेक्टर संजय राय समेत सात…
Cricketer Rinku Singh met CM Vishnu Dev Sai.

CM विष्णु देव साय से क्रिकेटर रिंकू सिंह ने की मुलाकात, खेल सुविधाओं के विस्तार पर हुई चर्चा

Posted by - November 23, 2025 0
आज CM विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम…