Gita press

गीता प्रेस गोरखपुर को मिलेगा गांधी शांति पुरस्कार, योगी ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

395 0

लखनऊ। भारत सरकार ने गांधी शांति पुरस्कार 2021 की घोषणा कर दी है। धार्मिक पुस्तकों को प्रकाशित करने वाली दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित गीता प्रेस गोरखपुर (Gita Press )  को गांधी पीस प्राइज देने का फैसला लिया गया है।

धर्म, संस्कृति और परंपरा को समेटे गीता प्रेस (Gita Press ) , गोरखपुर को दिए जाने वाले इस सम्मान पर सीएम योगी (CM Yogi) ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए खुशी व्यक्त की है।

अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सीएम योगी ने लिखा, ‘भारत के सनातन धर्म के धार्मिक साहित्य का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र, गोरखपुर स्थित गीता प्रेस (Gita Press ) को वर्ष 2021 का ‘गांधी शांति पुरस्कार’ प्राप्त होने पर हृदय से बधाई। स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मिला यह पुरस्कार गीता प्रेस के धार्मिक साहित्य को एक नई उड़ान देगा। इसके लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।’

सावन से पहले नवनिर्मित दशाश्वमेध भवन होगा गुलजार

उल्लेखनीय है कि संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली जूरी ने सर्वसम्मति से गीता प्रेस (Gita Press ) , गोरखपुर को गांधी शांति पुरस्कार के रूप में चुनने का फैसला किया। महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने वालों को हर साल यह पुरस्कार दिया जाता है। 1995 में भारत सरकार ने इसकी शुरूआत की थी। गांधी शांति पुरस्कार पाने वालों को एक करोड़ रुपये, एक प्रशस्ति पत्र, एक पट्टिका और एक उत्कृष्ट पारंपरिक हस्तकला, हथकरघा आइटम दिया जाता है।

Related Post

CM Yogi

जनता दर्शन में सीएम योगी ने दी अधिकारियों को दो टूक हिदायत

Posted by - October 26, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को दो टूक हिदायत दी है कि जमीनी विवादों का संतुष्टिपरक त्वरित…
CM Yogi interacted with the students

योगी ने शिक्षक बन छात्रों को दी नसीहत, बार-बार न दोहराएं गलतियां

Posted by - September 12, 2024 0
लखनऊ। अटल आवासीय विद्यालयों के द्वितीय शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ करने लखनऊ के मोहनलालगंज के सिठौली कला स्थिति विद्यालय पहुंचे…
farmers

प्रकृति और प्रगति के समन्वय से चमकेगी यूपी के किसानों की किस्मत

Posted by - August 23, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) किसानों (Farmers) की आय दोगुनी करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। इसी को लेकर तरह-तरह की…