घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर चिदंबरम का कटाक्ष- ‘मोदी है, मुमकिन है’

965 0

देश के कई हिस्सों में पेट्रोल के दाम के सौ रु. का आंकड़ा पार करने के बाद, पिछले कुछ महीनों में रसोई गैस की कीमतों में भी तेजी आई है। इस पर कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, “मोदी है, तो मुमकिन है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मोदी की सरकार और 2020 से 2021 तक एलपीजी की कीमतें देखें- 30 नवंबर 2020 में 594 रु से बढ़ते हुए 1 जुलाई, 2021 तक 834 रु हो गई है।

बता दें कि तेल कंपनियों ने बीते दिन घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रु की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में अब घरेलू सिलेंडर की कीमत 834.50 रु होगी। वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर के कीमतों में 84 रु. की बढ़ोतरी हुई है। दिल्‍ली में 14.2 किलो का सिलिंडर अब 834.50 रु. में मिलेगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले कुछ वर्षों में एलपीजी के दाम में हुई बढ़ोतरी से जुड़ा एक ग्राफ साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मोदी माया का ऐसा पड़ा प्रभाव, बस जुमलों का ही गिरा है भाव।’’

पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार और 2020-2021 में रसोई गैस की कीमतें- 30 नवंबर, 2020: 594 रुपये, 1 दिसंबर, 2020: 644 रुपये, 1 जनवरी, 2021: 694 रुपये, 4 फरवरी, 2021: 719 रुपये, 15 फरवरी, 2021: 769 रुपये, 1 मार्च, 2021: 819 रुपये, 1 जुलाई, 2021: 834 रुपये। मोदी है, मुमकिन है!’’

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह लोगों के घाव पर नमक छिड़कने के अलावा कुछ नहीं है। पिछले छह मौकों पर रसोई गैस की कीमतों में 240 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नवंबर, 2020 में एक सिलेंडर की कीमत 594 रुपये की थी जो जुलाई, 2021 तक बढ़कर 834 रुपये हो गई है।’’

उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘जब भी दाम बढ़ते हैं तो मोदी जी का नारा ‘बहुत हुई महंगाई की मार…’ याद आता है। हम सरकार से कहना चाहते हैं कि बहुत हुई महंगाई की मार, बस करो मोदी सरकार।’’

Related Post

harshvardhan

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक

Posted by - March 30, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन (Harsh Vardhan) ने आज कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली। जानकारी के मुताबिक…
ATS MAHARASTRA

एंटीलिया केस : एटीएस ने दी जानकारी, सचिन वाजे ने अपने ऊपर लगे आरोप को नकारा

Posted by - March 23, 2021 0
महाराष्ट्र । एंटीलिया केस  (Antilia Case) मामले में महाराष्ट्र एटीएस (ATS) ने मंगलवार को मीडिया को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने…

भागवत जी, अपने हिंदू कार्यकर्ताओं को समझाएं, जब सभी का एक DNA तो कैसा ‘लव जिहाद’?- दिग्विजय

Posted by - July 6, 2021 0
हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता पुलिस के साथ मिलकर उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में धर्मांतरण कानून को अमल में…