Death

अब यूपी की जेलों में बजेगा महामृत्युंजय और गायत्री मंत्र

567 0

लखनऊ: दूसरी पारी में योगी सरकार एक्शन पर एक्शन करती नजर आ रही है। यूपी के जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने निर्देश जारी किया है कि उत्तर प्रदेश की जेलों में अब महामृत्युंजय (Mahamrityunjay) और गायत्री मंत्र (Gayatri Mantra) बजेगा। उन्होंने बताया कि जेलों (Jails) में बंद कैदियों की मानसिक शांति के लिए ये मंत्र बजाए जाएंगे। इसके अलावा जेल और होमगार्ड विभाग में भी प्लास्टिक बोतल और सामान पर रोक लगाई गई है। कई जेलों में यह शुरू भी हो गया है।

इससे पहले बुधवार को प्रदेश की विभिन्न जेलों से 135 कैदियों को रिहा किया गया था, ये वे कैदी हैं जो अर्थदंड जमा न कर पाने के कारण लंबे समय से बंद हैं। कारागार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि कारागार विभाग से संबंधित शिकायतों को दर्ज करने के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी करने के निर्देश दिए गए है। जेल और होमगार्ड विभाग में प्लास्टिक बोतल और सामान पर रोक लगाते हुए मिट्टी के बर्तनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने को कहा है।

यह भी पढ़ें: नींबू की कीमतों ने आम आदमी के मुंह किए खट्टे, महंगाई ने तोडा दम

जेलों में कैदियों से मुलाकात की ऑफलाइन व्यवस्था को धीरे-धीरे खत्म कर उन्होंने ऑनलाइन व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। कैदियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण की बेहतर व्यवस्था के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इससे कैदी अच्छी गुणवत्ता के उत्पाद बना सकेंगे जिनकी बाजार में अच्छी कीमत मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें: इतने प्रतिशत अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, UPTET का रिजल्ट जारी

Related Post

Gorakhpur International Cricket Stadium

गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए इंडियन ऑयल करेगा ₹60 करोड़ का सहयोग

Posted by - February 19, 2026 0
लखनऊ:- गोरखपुर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ( International Cricket Stadium) के निर्माण में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ₹60 करोड़…
Sairpur police

सैरपुर पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार, बरामद हुए…

Posted by - July 11, 2022 0
लखनऊ: राजधानी लखनऊ कमिश्नरेट इन दिनों बदमाशों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करने में जुटी है। उत्तरी जोन की सैरपुर पुलिस (Sairpur…
Mahakumbh 2025

महाकुंभ 2025: सड़क मार्ग से प्रयागराज तक सुगम यात्रा का सपना होगा साकार

Posted by - October 12, 2024 0
लखनऊ/प्रयागराज। प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ 2025 (Mahakumbh) के भव्य आयोजन के लिए योगी सरकार द्वारा की जा रही…