CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने रामलला के दरबार में नवाया शीश, हनुमानगढ़ी में टेका मत्था

308 0

अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। साकेत महाविद्यालय हेलीपैड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सीधे‌ हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) पहुंचे। वहां पहुंचकर हनुमानजी की आरती उतारी और दर्शन पूजन किया। उसके बाद श्रीराम लला के दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की।

हनुमानगढ़ी के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन का हाल हाल-चाल जाना। इससे पहले 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा, 23 जनवरी को व्यवस्थाओं का जायजा लेने व 11 फरवरी को कैबिनेट संग दर्शन-पूजन के बाद 14 मार्च को विकास परियोजनाओं की सौगात देने सीएम योगी अयोध्या पहुंचे। बता दें कि मुख्यमंत्री जी का मार्च माह का पहला दौरा है।

रामलला (Ramlalla) के चरणों में लगाई हाजिरी

हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रामलला के दर्शन-पूजन किए। वहीं मंदिर परिसर में अधिकारियों से व्यवस्था की जानकारी ली।

पिछली सरकारों के नेताओं की आजीविका का माध्यम थे माफियाः सीएम योगी

सीएम योगी (CM Yogi) ने रामलला के मंदिर में साष्टांग दंडवत होकर प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की।

Related Post

CM Yogi

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार काशी आ रहे प्रधानमंत्री, हो अभूतपूर्व स्वागत: सीएम योगी

Posted by - February 14, 2024 0
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित और शिलान्यास होने वाले विकास कार्यों को परखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
AK Sharma

खेरागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए नगर विकास व ऊर्जा मंत्री

Posted by - May 27, 2023 0
लखनऊ/खेरागढ़। प्रदेश के नगर विकास एव ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  नगर पंचायत खेरागढ़, आगरा के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के…
Yogi government is preparing saplings of space scientists

अब यूपी के हर गांव का बच्चा बनेगा “शुभांशु शुक्ला”, योगी सरकार तैयार कर रही अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की पौध

Posted by - July 7, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रदेश के हर ब्लॉक के बच्चों को अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनाने की दिशा में बड़ा…
Cow

योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना : गो माता को ठंड से बचाएंगे स्पेशल इको-थर्मल कंबल

Posted by - December 16, 2025 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी गो-कल्याण योजना अब केवल संरक्षण…