मासूम भाई की हत्या

2 साल के भाई की परवरिश न करने के लिए बहन ने बेहोश कर फेंक दिया गंगनहर

1271 0

उत्तराखंड। आज एक बहन ने अपने मासूम भाई को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि उस भाई की परवरिश उसे ही करनी पड़ती थी। यह मामला उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से आई हैं। पुलिस ने इस घटना का खुलासा आज सुबह में किया हैं।

बताया जा रहा हैं कि बीते शुक्रवार की सुबह घर से ही वह दो साल का मासूम बच्चा पूरब गायब हैं। जिसकी अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। यह हत्या पूरब की सगी नाबालिग बहन ने चचेरी बहन के साथ मिलकर मासूम की हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा हैं कि मां बाप के काम पर चले जाने के बाद मासूम भाई की देखभाल बहन को ही करनी पड़ती थी। जिससे परेशान होकर उसने अपने भाई की हत्या कर दी।

इन कारणों से बढ़ता हैं स्तन कैंसर का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये तरीके

पुलिस पूछताछ में आरोपी नाबालिग बहन ने बताया कि पहले उसने मासूम को दूध में नशीली गोलियां मिलाकर बेहोश किया और फिर गंगनहर में फेंक दिया।

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ मासूम

पेशे से पंक्चर की दुकान चलाने वाला सोनू ज्वालापुर क्षेत्र की लोधामंडी बस्ती में अपने परिवार के साथ रहता हैं। गुरुवार की रात पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था तभी दो साल का मासूम शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था।

शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे जब उसकी पत्नी जमुना देवी की आंख खुली तब अपने दो साल के मासूम बेटे पूरब को गायब पाया। महिला ने बेटे को गायब देखकर शोर मचाया। दंपती सीधे अपने परिचितों के साथ रेल चौकी पहुंचे।

दो साल के मासूम के गायब होने की खबर मिलने पर पुलिस के होश फाख्ता हो गए। कोतवाली प्रभारी योगेश सिंह देव और रेल चौकी प्रभारी सुनील रावत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दंपती से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली थी।

Related Post

पुलवामा आत्मघाती ​हमला

Flashback 2019: पुलवामा आत्मघाती ​हमला 45 जवान शहीद, मोदी बोले-बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

Posted by - December 12, 2019 0
नई दिल्ली। जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सीआरपीएफ के वाहनों के काफिले पर…
SS Sandhu

गतिशक्ति पोर्टल से प्रस्ताव न आए तो नहीं मिलेगा आपदा से बजट, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Posted by - January 18, 2024 0
देहारादून। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू (SS Sandhu) ने कहा कि अगर विभाग गतिशक्ति पोर्टल के माध्यम से प्रस्ताव नहीं…
यूपी में 623 कोरोना संक्रमित

अमेरिका में कोरोना से हालत बेहाल, संक्रमितों का आंकड़ा 1.55 करोड़ के पार

Posted by - November 11, 2020 0
अंतर्राष्ट्रीय डेस्क.    कोरोना वायरस का आक्रमण इस वक़्त अमेरिका में सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा. अमेरिका में कोरोना वायरस…
CM Dhami

राज्य के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से काम कर रही सरकार: सीएम धामी

Posted by - March 30, 2025 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को राज्य सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के…