Ganga Aarti

कुंभ: धर्मनगरी हरिद्वार में भी गंगा आरती आयोजित, बनी आकर्षण का केन्द्र

1101 0
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार (Dharmanagri Haridwar) में कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए पुरजोर कोशिश की जा रही है। वहीं कुंभ को लेकर काशी की तर्ज पर हरिद्वार में भी गंगा आरती आयोजित की जा रही है जो लोगों के आकर्षिण का केन्द्र बनी हुई है। जिसका आगाज होली से हो गया है।
कुंभ को लेकर काशी की तर्ज पर हरिद्वार में भी गंगा आरती आयोजित की जा रही है जो लोगों के आकर्षिण का केन्द्र बनी हुई है. जिसका आगाज होली से हो गया है।

नए स्वरूप में गंगा आरती

गौर हो कि नीलधारा स्थित ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य शिविर के समीप चैत्रमास प्रारंभ होने के साथ ही शंकराचार्य शिविर प्रारंभ हो गया है जिसके साथ ही मां गंगा की पूजा-अर्चना के साथ ही दिव्य व भव्य आरती की जा रही है जोकि चैत्र मास की पूर्णिमा तक नियमित रूप से गंगा जी का पूजन व सायंकालीन आरती की जाएगी जो बिल्कुल उसी तर्ज में हो रही है जैसे काशी में होती है।

काशी से बुलाए गए पांच पंडित

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य प्रतिनिधि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बताया कि गंगा जी की विधिवत पूजा दिव्य और भव्य आरती के साथ कुंभ पर्व आरंभ हो गया है। उन्होंने बताया कि कुंभ में मां गंगा (Dharmanagri Haridwar) की पूजा-अर्चना एवं सायंकालीन आरती भक्तों द्वारा की जाएगी।

इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्धालु मां गंगा का पूजन करेंगे जिस तरह काशी में गंगा आरती होती है, वैसे ही धर्मनगरी में भी आयोजित की जा रही है जिसके लिए काशी से 5 पंडित बुलाए गए हैं, जो आरती के बाद शिव स्त्रोतम भी मां गंगा के किनारे करते हैं।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने हाथरस घटना पर जताया दुःख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Posted by - July 2, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आयोजित सत्संग (Satsang) में…
CM Dhami inaugurated Amar Ujala Digital Office in Dehradun

पारदर्शिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में मीडिया संस्थानों के सहयोग को महत्वपूर्ण मानती है राज्य सरकार: सीएम धामी

Posted by - August 27, 2025 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज देहरादून में अमर उजाला डिजिटल ऑफिस का विधिवत उद्घाटन किया। इस…
Project Utkarsh

डीएम के ‘‘प्रोजेक्ट उत्कर्ष’’ से आधुनिक बनते जिले के समस्त सरकारी स्कूल

Posted by - June 11, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin Basnal) सरकारी स्कूलों में संसाधन बढाने को निरंतर प्रयासरत हैं, जिलाधिकारी के प्रोजेक्ट उत्कर्ष…