किशोरी के साथ गैंगरेप , मामला दर्ज

719 0

जिले में करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी के साथ गांव के ही तीन लोगों द्वारा कथित सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।  थाना प्रभारी अजय कुमार पांडेय ने रविवार को बताया कि परिवार की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
घटना के संदर्भ में पीड़ितर की मां ने शनिवार को थाने में तहरीर दी कि उसकी पुत्री जब बीते 25 फरवरी को खेत की ओर गयी थी तो वहां घात लगाए तीन युवकों ने उससे बारी-बारी से दुष्कर्म किया, साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती बतायी।
पीड़िता  की मां के अनुसार लोक लाज के कारण रिपोर्ट नहीं लिखायी लेकिन तीसरे दिन जब किशोरी की हालत खराब हुई तो थाने में प्रार्थना पत्र दिया।   थानेदार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के विरुद्ध बलात्कार की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Post

CM Yogi

पिछली सरकारों ने युवाओं के हाथों में तमंचे थमाए, हमने उन्हें टेक्नोलॉजी से जोड़ा: सीएम योगी

Posted by - May 2, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि निकाय चुनाव (Nikay Chunav) के प्रथम चरण का प्रचार कुछ ही…
Sunil Gavaskar met CM Yogi

सुनील गावस्कर ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट, खेलों को बढ़ावा देने पर की चर्चा

Posted by - April 21, 2023 0
लखनऊ। लिटिल मास्टर के नाम से प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने आज (शुक्रवार) यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
Yogi

कोई भी मरीज इलाज के बिना अस्पताल से वापस न जाए: सीएम योगी

Posted by - March 31, 2022 0
लखनऊ: योगी सरकार 2.0 प्रदेशवासियों को बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने…
CM YOGI

योगी सरकार में माफियाओंं के विरूद्ध हुई बड़ी कार्रवाई

Posted by - July 20, 2021 0
प्रदेश में अपराधियों के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के नतीजे सामने आये हैं। पुलिस द्वारा प्रदेश में कुख्यात अपराधियों,…