GaneshChaturthi2019: जानें कैसे करें गणेश स्थापना और क्या है शुभ मुहूर्त

864 0

लखनऊ डेस्क। भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी से भाद्रपद चतुर्दशी तक अर्थात गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक गणेशजी की विशेष आराधना की जाती है। गणेश चतुर्थी को भगवान गणेशजी की स्थापना की जाती है, जो विशेष मुहूर्त में करना चाहिए। शुभ मुहूर्त प्रात: 6.10 से 7.44 तक और सुबह 9.18 से 10.53 तक।

ये भी पढ़ें :-भागदौड़ भरी जिंदगी पाना चाहते हैं सुकून और शांति,तो जाएं इस जगह 

आपको बता दें मूर्ति की स्थापना के लिए सबसे पहले लाल वस्त्र चौकी पर बिछा लें। इस पर अक्षत छिड़कें और ऊपर भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित करें। अब उन्हें नहलाएं। इसके लिए पान के पत्ते का इस्तेमाल करें। पान के पत्तों से गंगाजल लें और भगवान को नहलाएं।गणपति की मूर्ति की जहां स्थापना हुई है उसके पास तांबे या चांदी के कलश में जल भरकर रखें. कलश गणपित के दांई ओर होना चाहिए. इस कलश के नीचे चावल या अक्षत रखें और इसपर मोती अवश्य बांधें।

ये भी पढ़ें :-अदरक लगाएगा आपकी खूबसूरती में चार चांद, यूं करें इस्तेमाल 

जानकारी के मुताबिक पूजा के लिए गणेश प्रतिमा, जल कलश, पंचामृत, लाल कपड़ा, रोली, अक्षत, कलावा जनेऊ, इलाइची, नारियल, चांदी का वर्क, सुपारी, लौंग पंचमेवा, घी कपूर, पूजा के लिए चौकी, लाल कपड़ा, गंगाजल पहले से इकट्ठा कर लें।गणेश चतुर्थी के दिन पूजा करने से पहले प्रतिमा के दोनों ओर रिद्धि-सिद्धि के रूप में एक-एक सुपारी भी रखें।

 

Related Post

UAE ने निजी आजादी के मद्देनजर इस्लामी कानूनों में किए एतेहासिक बदलाव

Posted by - November 9, 2020 0
अंतर्राष्ट्रीय डेस्क.   संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने शनिवार को देश के इस्लामिक निजी कानूनों को लेकर बड़े बदलावों की घोषणा…
चंदौली में किया नामांकन

चंदौली से महेंद्रनाथ पांडेय ने किया नामांकन, मौजूद रही योगी सरकार

Posted by - April 24, 2019 0
चंदौली।  लोकसभा सीट से बुधवार यानी आज बीजेपी प्रत्याशी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सीएम योगी…
गंगोत्री-यमुनोत्री धाम का कपाटखुला

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम का कपाटखुला, पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

Posted by - April 26, 2020 0
उत्तरकाशी। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के रविवार को शुभ मुहूर्त कपाट खुलने के साथ ही विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का…