सदन में राहुल गांधी

लोकसभा सदन में पहुंचे गांधी ने पहली बार सवाल पूछने से किया इनकार, कहा…

1196 0

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजनीति में चल रही सियासी संघर्ष के चलते आज सोमवार को हो रही सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला आने वाले कल मंगलवार को सुबह 10:30 बजे सुनाएगा।

महाराष्ट्र की राजनीति नें जारी सियासी उठापटक का असर आज सोमवार को संसद के दोनों सदनों में देखने को मिला। दोनों सदनों में फडणवीस सरकार के गठन को लेकर हो रहे हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्रवाही दोपहर तक के लिए स्थगित भी कर दी गई है।

लोकसभा में कांग्रेस सदस्यों के भारी हंगामे और पार्टी के दो सदस्यों हिबी इडेन एवं टी एन प्रतापन और मार्शलों के बीच धक्का-मुक्की के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

महाराष्ट्र LIVE: सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा कल सुबह 10.30 बजे फैसला, हुआ बड़ा खुलासा

सदन की कार्यवाही आरंभ होने के साथ ही कांग्रेस सदस्य नारेबाजी करते और पोस्टर लिए हुए आसन के निकट पहुंच गए। इडेन और प्रतापन ने बड़ा पोस्टर ले रखा था जिस पर ‘स्टॉप मर्डर ऑफ डेमोक्रेसी’ लिखा था।

नारेबाजी के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने प्रश्नकाल शुरू कराया और अनुसूचित जाति के लड़के-लड़कियों के छात्रावास विषय पर पूरक प्रश्न पूछने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम पुकारा।

महाराष्ट्र में नई सरकार पर राखी सावंत का बयान, बोलीं- ‘रातों रात अमित शाह जी ने…’ 

इस सत्र में पहली बार सदन में पहुंचे गांधी ने सवाल पूछने से इनकार करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या हुई है, ऐसे में मेरे सवाल पूछने का कोई मतलब नहीं है।’ इसी बीच स्पीकर बिड़ला ने बड़ा पोस्टर लहरा रहे इडेन और प्रतापन को ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी।

Related Post

Mamta Banerjee

ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- चुनाव आयोग अपना नाम ‘मोदी कोड ऑफ कंडक्ट’ रख ले

Posted by - April 11, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने चुनाव आयोग पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते…
Ram Mandir

प्राणप्रतिष्ठा के दौरान अयोध्या में सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे 30 हजार जवान

Posted by - January 7, 2024 0
अयोध्या। सुरक्षा एजेंसियां 22 जनवरी को लेकर सतर्क हैं। स्टेट एजेंसियों के अलावा केंद्र की एजेंसियों ने भी जिले में…
Uttarakhand government and ITBP sign MoU for procurement of local products

उत्तराखंड सरकार और आईटीबीपी के मध्य स्थानीय उत्पादों की खरीद के लिए एमओयू साइन

Posted by - April 1, 2026 0
सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की उपस्थिति में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के अंतर्गत भारत-तिब्बत…
CM Dhami

कानून नवाचार की दिशा में उठाया गया कदम है भूमि सुधार: CM धामी

Posted by - February 22, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने विधानसभा में पारित भूमि संशोधनों की सराहना की और कहा…