गहलोत के बजाय पायलट के हाथों में होगी कमान! जल्द मंत्रिमंडल का होगा विस्तार

574 0

पंजाब कांग्रेस में जारी कलह खत्म होने के बाद कांग्रेस हाईकमान राजस्थान में भी पार्टी के भीतर जारी गतिरोध को खत्म करवाने की तैयारी में है। जुलाई महीने के आखिर में प्रदेश के भीतर मंत्रिमंडल विस्तार होना है, सचिन पायलट के खेमे को अधिक पद दिए जा सकते हैं.कांग्रेस विधायकों की बैठक में पायलट समर्थक विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सचिन पायलट को सीएम बनाए जाने की अपील की।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने कहा हम जिला एवंं ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस की टीमों से मंत्रणा करके मंत्रिमंडल के विस्तार की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा- पार्टी के भीतर किसी तरह का कोई गतिरोध नहीं है, कैबिनेट विस्तार का आखिरी फैसला केंद्र सरकार करेगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने माकन को कई अहम सुझाव दिए हैं। बसपा से कांग्रेस में आए और निर्दलीय विधायकों के मुद्दे पर भी अपनी बात कही है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों के लिए सहमत हो गए हैं लेकिन वे फार्मूले में कुछ बदलाव चाहते हैं।  सीएम का मानना है कि अब पायलट खेमें को उनकी मांग के अनुरूप नहीं बल्कि जितने विधायक उनके साथ हैं उसी के अनुरूप उनको प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।

केरल में हवाला के पैसों से भाजपा ने लड़ा चुनाव! पुलिस बोली- पार्टी ने खर्च किए 40 करोड़ काला धन

दरअसल, मंत्रिमंडल विस्तार राजनीतिक नियुक्तियों में अपनी जगह बचाए रखने जगह हासिल करने को लेकर आज कई मंत्रियों विधायकों ने भी अजय माकन से मुलाकात की। अजय माकन से होटल मेरियट में मिलने वाले मंत्रियों में अर्जुन राम बामणिया, विधायक रफीक खान, गोविंद राम मेघवाल, पदमाराम मेघवाल और कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ के नाम शामिल रहे।

Related Post

PM MODI

PM मोदी के खिलाफ TMC ने दर्ज कराई शिकायत, कहा- बांग्लादेश दौरे पर तोड़ी आचार संहिता

Posted by - March 30, 2021 0
ऩई दिल्ली। बांग्लादेश दौरे को लेकर तृणमूल कांग्रेस लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) को घेर रही है। अब…

पीएम मोदी ने किया स्‍वच्‍छ भारत मिशन 2.0 का शुभारंभ, कहा- ये योजना बापू की सोच से प्रेरित

Posted by - October 1, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्‍वच्‍छ भारत मिशन के दूसरे…
अमित शाह

बिहार में राहुल पर गरजे शाह, बोले- आप क्या, कोई भी गांधी नहीं हटा सकेगा AFSPA कानून

Posted by - April 24, 2019 0
पटना। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार यानी आज समस्तीपुर के उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को…