गाजीपुर प्रशासन ने मुख्तार अंसारी की पत्नी साले की 18 करोड़ की संपत्ति की ज़ाब्त

890 0

प्रदेश के माफियाओं के खिलाफ योगी सरकार लगातार एक्शन मोड में है। इन पर शिकंजा कसने के साथ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है। प्रशासन माफियाओं के अवैध निर्माणों को ध्वस्त कराने, अवैध संपत्ति को कुर्क करने के साथ ही शस्त्र लाइसेंसों को निलंबित करने की कार्रवाई कर रही है।

गाजीपुर में मंगलवार को जिला प्रशासन ने आईएस 191 गैंग के लीडर बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी और साले सरजील रजा की नगर के सैय्यदबाड़ा स्थित एक करोड़ 18 लाख के आवासीय भवन को मुनादी कराकर कुर्क किया। वहीं लखनऊ के गोमतीनगर स्थित एक करोड़ के आवासीय फ्लैट को कुर्क करने के लिए जिला पुलिस टीम लखनऊ के लिए रवाना होगी।

सीओ सिटी ओजस्वी चावला ने बताया कि प्रदेश में माफियाओं के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत जिलाधिकारी एमपी सिंह ने पुलिस की आख्या पर दो अगस्त को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी और साले सरजील रजा की कुल दो करोड़ 18 लाख की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया था।

तेजिंदरपाल सिंह फाइनल में क्वालीफाई करने से चूके, पहलवान सोनम मालिक भी पदक रसे से बाहर

आदेश के क्रम में नगर के सैय्यदबाड़ा स्थित आवासीय भवन (अनुमानित लागत एक करोड़ 18 लाख) को मुनादी कराकर कुर्क करने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही लखनऊ के गोमतीनगर स्थित आवासीय फ्लैट (अनुमानित लागत एक करोड़) के कुर्की की कार्रवाई के लिए जिले की पुलिस टीम लखनऊ रवाना होगी।

Related Post

CJ Surya Kant became a fan of UP

जिस भी प्रदेश में जाऊंगा, यूपी सरकार का उदाहरण दूंगा : मुख्य न्यायाधीश

Posted by - January 17, 2026 0
चंदौली: देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत (CJ Surya Kant) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मौजूदगी में शनिवार को…

भाजपा सांसद कौशल किशोर के पुत्र आयुष ने कुछ लोगों को फंसाने के लिए रचा था षडयंत्र

Posted by - March 4, 2021 0
मोहनलालगंज सीट से भाजपा सांसद कौशल किशोर के पुत्र आयुष ने चार लोगों को षडयंत्र के तहत फंसाने के लिए…
Up lok bhawan

IAS रिग्जियान सैम्फिल को मिली सचिव नगर विकास की जिम्मेदारी

Posted by - April 27, 2021 0
लखनऊ। राज्य सरकार ने 3 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने अंतर्राज्यीय प्रतिनियुक्ति से…