राम जन्मभूमि के लिए ट्रस्ट ने 7,285 वर्ग फुट जमीन खरीदी

राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण की निधि पहुंचा 3000 करोड़ पार

1000 0
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण (Ram Temple) के लिए समर्पण की निधि का आंकड़ा पहुंचा तीन हजार करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि मंदिर निर्माण  (Ram Temple) में घर-घर जाकर सहयोग लेना बंद कर दिया गया है, लेकिन तीर्थ क्षेत्र के रेगुलर अकाउंट में अपना समर्पण किया जा सकता है।

 श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण (Ram Temple)  के लिए समर्पण की निधि का आंकड़ा तीन हजार करोड़ रुपये की सीमा पार कर चुका है। हालांकि अभी ऑडिट का काम चल रहा है।  यह धनराशि अभी और भी बढ़ने की उम्मीद है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुसार समर्पण निधि में लोगों का उत्साह बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि अपेक्षाओं से चार गुना अधिक निधि का समर्पण लोगों ने किया है।

तीर्थ क्षेत्र के अकाउंट में किया जा सकता है समर्पण

महासचिव चंपत राय ने कहा कि मंदिर निर्माण (Ram Temple)  में घर-घर जाकर सहयोग लेना बंद कर दिया गया है, लेकिन तीर्थ क्षेत्र के रेगुलर अकाउंट में अपना समर्पण किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि बैंकों में ऑनलाइन की जितनी विधियां हैं ,वह सभी चल रही हैं। वेबसाइट पर जाकर सहयोग दिया जा सकता है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा व भारतीय स्टेट बैंक नियमित खाते में ऑनलाइन निधि का समर्पण कभी भी किया जा सकता है।
चंपत राय ने कहा कि चार लाख से ज्यादा लोगों ने ऑनलाइन समर्पण किया है। एक साथ 15 हजार लोगों को रसीद भेजी गई है। इस पर काम चल रहा है। उन्होंने निधि भेजते समय अपना मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी जरूर लिखने की सलाह दी है।

Related Post

CM Yogi

जनता दर्शन में बोले सीएम योगी- किसी को भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं

Posted by - September 30, 2024 0
गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी लोगों से मुलाकात…
CM Nayab Singh Saini

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया महाराजा अग्रसेन हिसार हवाई अड्डे का दौरा

Posted by - March 31, 2025 0
चंडीगढ़।  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने सोमवार को महाराजा अग्रसेन हिसार हवाई अड्डे का दौरा किया…
AK Sharma

यूपी में कूड़ा प्रबंधन क्षमता को दोगुना करने की तैयारी, प्रतिदिन निकलता है 20 हजार टन कूड़ा

Posted by - July 31, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बुधवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के…
cm yogi

उमंग से मनाएं पर्व, कहीं भी उत्पन्न न हो भगदड़ या अव्यवस्था की स्थिति: सीएम योगी

Posted by - October 4, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने समस्त प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की पावन नवमी एवं विजयदशमी (दशहरा) की शुभकामनाएं…