free ration

गुजरात में अंत्योदय, श्रमजीवी और पीएचएच राशन कार्ड धारकों को निःशुल्क खाद्यान्न

1132 0

गांधीनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संक्रमण के खिलाफ सतर्कता के रूप में 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन की स्थिति में राज्य के अंत्योदय, श्रमजीवी और प्राथमिकता वाले परिवार यानी पीएचएच राशन कार्ड धारकों को बुधवार से निःशुल्क खाद्यान्न वितरण करने की घोषणा का राज्यभर में अमल शुरू हो गया है।

राज्य की लगभग 17 हजार सरकारी मान्यता प्राप्त उचित मूल्य की दुकानों से निःशुल्क वितरण

श्री रूपाणी के सचिव अश्विनी कुमार ने बताया कि राज्य की लगभग 17 हजार सरकारी मान्यता प्राप्त उचित मूल्य की दुकानों से निःशुल्क वितरण के लिए गेहूं, चावल और चीनी का जरूरत के अनुसार पूरा स्टॉक पहुंचा दिया गया है। नमक का 72 फीसदी और चना दाल का 87 फीसदी स्टॉक भी वितरण के लिए पहुंच गया है। राज्य के सरकारी मान्यता प्राप्त उचित मूल्य की दुकानों के संचालकों और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को यह स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अनाज वितरण की व्यवस्था में इस बात का ध्यान रखा जाए कि सोशल डिस्टेंसिंग यानी कि सामाजिक दूरी बनी रहे। इतना ही नहीं, दुकानों पर भीड़भाड़ न हो इसके लिए विशेष व्यवस्था भी की जाए।

रसोई गैस लगातार दूसरे महीने हुई सस्ती, इतने घटे दाम

राज्य में बेसहारा, बुजुर्ग, अक्षम और एकाकी जीवन जीने वाले लोगों को दो वक्त का भोजन मुहैया कराने के लिए पूरे तंत्र को प्रेरित किया

राज्य में बेसहारा, बुजुर्ग, अक्षम और एकाकी जीवन जीने वाले लोगों को दो वक्त का भोजन मुहैया कराने के लिए पूरे तंत्र को प्रेरित किया गया है। अब तक 22 लाख 35 हजार 755 फूड पैकेट स्थानीय प्रशासन ने स्वैच्छिक और सेवा संगठनों के सहयोग से वितरीत किए हैं। जरूरतमंद व्यक्तियों को चिकित्सा सेवा, सहायता, खान-पान की व्यवस्था सहित अन्य मदद के लिए स्थापित स्टेट हेल्पलाइन नं. 1070 को अब तक 2,253 कॉल और जिला हेल्पलाइन नं. 1077 को 9,342 कॉल प्राप्त हुए हैं जिसे लेकर राज्य सरकार ने हर संभव मदद मुहैया कराई है।

मंडियों में आज सुबह एक लाख चार हजार 333 क्विंटल साग-भाजी और 16,562 क्विंटल फल इत्यादि की आवक हुई

राज्य में आज 46.17 लाख लीटर दूध का वितरण हुआ है। मंडियों में आज सुबह एक लाख चार हजार 333 क्विंटल साग-भाजी और 16,562 क्विंटल फल इत्यादि की आवक हुई है। आलू की 25,311 क्विंटल, प्याज 29,700 क्विंटल, टमाटर 8005 क्विंटल और अन्य हरी सब्जियों की 41,315 क्विंटल की आवक हुई है। चैत्र नवरात्र के दौरान व्रतधारियों को फल इत्यादि भी सरलता और पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो रहा है। राज्य में 489 क्विंटल सेब, 902 क्विंटल केला और 16,562 क्विंटल अन्य फलों की आवक हुई है।

1,200 बिस्तरों के अस्पताल में उपलब्ध आईसीयू, वेंटीलेटर, एक्स-रे मशीन, डायलिसिस और मरीजों के रहने और खाने की सुविधा

अहमदाबाद स्थित सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. जी.एच. राठोड़ ने नये सिविल अस्पताल में कोरोना वायरस के मरीजों के लिए विशेष रूप से स्थापित किए गए 1,200 बिस्तरों के अस्पताल में उपलब्ध आईसीयू, वेंटीलेटर, एक्स-रे मशीन, डायलिसिस और मरीजों के रहने और खाने की सुविधाओं की विस्तृत जानकारी श्री रूपाणी को दी।

Related Post

फोन टैपिंग पर बवाल : नितिन राऊत का तंज, दूसरों के ‘मन की बात’ को सुनने के भी शौकीन

Posted by - July 19, 2021 0
इजरायली स्पाईवेयर पेगासस की मदद से भारत में मंत्रियों, विपक्षी नेताओं एवं पत्रकारों के फोन हैक करने की बड़ी खबर…
Virat Kohli's reaction

जानिए पिता बनने की खबर को जानकर कुछ ऐसा है विराट कोहली का रिऐक्शन

Posted by - September 1, 2020 0
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में इस…
ajmal badruddin

असम चुनाव : अपने प्रत्याशियों को कांग्रेसी राज्य में क्यों भेज रहे हैं अजमल बदरुद्दीन

Posted by - April 11, 2021 0
असम। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) अब समाप्त होने को हैं, चार राज्यों में तो हो…
CM Bhupesh Baghel

आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Posted by - July 20, 2022 0
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम भूपेश 12 बजे गोधन न्याय योजना की…
लेफ्टिनेंट शिवांगी

लेफ्टिनेंट शिवांगी बनेंगी भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट

Posted by - November 22, 2019 0
नई दिल्‍ली। भारतीय नौसेना को जल्द ही पहली महिला पायलेट मिलने वाली है। लेफ्टिनेंट शिवांगी दो दिसंबर को पहली महिला…