Hyderabad

हैदराबाद गैंगरेप केस में चौथा आरोपी भी गिरफ्तार, पांचवें की तलाश में पुलिस

497 0

हैदराबाद: पिछले हफ्ते हैदराबाद (Hyderabad) के जुबली हिल्स (Jubilee Hills) में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए गैंग रेप (Gang rape) के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी नाबालिग है। इससे पहले शनिवार को दो और नाबालिगों को हिरासत में ले लिया गया था। इस केस में पुलिस ने कुल 5 आरोपियों की पहचान की है, जिसमें 3 नाबालिग भी शामिल है। अब पुलिस को एक और आरोपी की तलाश है। बता दें कि 17 साल की पीड़िता 28 मई को एक पार्टी के बाद अपने घर लौट रही थी। उसी वक्त जुबली हिल्स इलाके में उसके साथ गैंगरेप किया गया था।

पांच आरोपियों में से 18 साल के एक युवक को 3 जून को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में अब तक 3 नाबालिगों समेत कुल पांच आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, इन सभी को एक जुविनायल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण इकाई 15,000 देगी रोजगार

तुरंत एक्शन लेने की मांग

गैंग रेप की इस घटना में कुछ नेताओं के रिश्तेदारों के शामिल होने के आरोपों के बीच राज्य सरकार पर मामले में तुरंत कार्रवाई करने का दबाव बढ़ गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की है, जबकि कांग्रेस सर्वदलीय बैठक बुलाने के लिए कह रही है। तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद बांदी संजय कुमार ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को एक पत्र लिखकर सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

महिला की गला रेतकर हत्या, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 142 वर्षों बाद दी ऐतिहासिक सौगात

Posted by - May 5, 2025 0
जांजगीर। सुशासन तिहार के तहत ‘संवाद से समाधान’ की भावना के साथ आकस्मिक दौरे पर जांजगीर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव…

सीडब्लूसी की बैठक में तीन प्रस्ताव पारित, 1 नवंबर से सदस्यता अभियान चलाएगी कांग्रेस

Posted by - October 16, 2021 0
नई दिल्ली। आज लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव…
CM Dhami met the Union Water Power Minister

मुख्यमंत्री धामी ने जल विद्युत परियोजनाओं के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से भेंट की

Posted by - January 6, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से शिष्टाचार भेंट…

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दोहराया मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ का संकल्प

Posted by - March 1, 2021 0
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोहनिया में काशी क्षेत्र के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री…