Hyderabad

हैदराबाद गैंगरेप केस में चौथा आरोपी भी गिरफ्तार, पांचवें की तलाश में पुलिस

530 0

हैदराबाद: पिछले हफ्ते हैदराबाद (Hyderabad) के जुबली हिल्स (Jubilee Hills) में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए गैंग रेप (Gang rape) के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी नाबालिग है। इससे पहले शनिवार को दो और नाबालिगों को हिरासत में ले लिया गया था। इस केस में पुलिस ने कुल 5 आरोपियों की पहचान की है, जिसमें 3 नाबालिग भी शामिल है। अब पुलिस को एक और आरोपी की तलाश है। बता दें कि 17 साल की पीड़िता 28 मई को एक पार्टी के बाद अपने घर लौट रही थी। उसी वक्त जुबली हिल्स इलाके में उसके साथ गैंगरेप किया गया था।

पांच आरोपियों में से 18 साल के एक युवक को 3 जून को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में अब तक 3 नाबालिगों समेत कुल पांच आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, इन सभी को एक जुविनायल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण इकाई 15,000 देगी रोजगार

तुरंत एक्शन लेने की मांग

गैंग रेप की इस घटना में कुछ नेताओं के रिश्तेदारों के शामिल होने के आरोपों के बीच राज्य सरकार पर मामले में तुरंत कार्रवाई करने का दबाव बढ़ गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की है, जबकि कांग्रेस सर्वदलीय बैठक बुलाने के लिए कह रही है। तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद बांदी संजय कुमार ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को एक पत्र लिखकर सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

महिला की गला रेतकर हत्या, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Post

Gold

सोना रिकॉर्ड एक हफ्ते में 3400 रुपये हुआ महंगा, चांदी की कीमतें 67 हजार रुपये पार

Posted by - July 28, 2020 0
  नई दिल्ली। सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला इस हफ्ते भी जारी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें बढ़ने…
CM Vishnu Dev Sai attended Thakur Joharni program

छत्तीसगढ़ के युवा आगे बढ़ें, इसके लिए पूरे प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू की गई: साय

Posted by - September 14, 2025 0
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने रविवार को एलान किया कि नई उद्योग…

जम्मू में पंचायतों ने विदेशी दूतों के सदस्यों से मुलाकात की

Posted by - February 19, 2021 0
केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के दौरे पर आये कई देशों के दूतों ने यहां बृहस्पतिवार को पंचायतों और शहरी स्थानीय…
Mamta Banerjee

यूपी- बिहार के लोगों को गुंडा कहने पर ममता के खिलाफ परिवाद दायर

Posted by - April 1, 2021 0
मुजफ्फरपुर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में परिवाद दायर किया गया…
CM Pushkar Dhami

सीएम पुष्कर धामी ने निशुल्क मोबाईल टैबलेट योजना का किया शुभारंभ

Posted by - January 1, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने (CM Pushkar Dhami) शनिवार को राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राजपुर रोड, देहरादून में निःशुल्क…