लखनऊ में कोरोना

लखनऊ में कोरोना के चार और नए मरीज मिले, संख्या बढ़कर नौ पहुंची

938 0

नई दिल्ली। पूरे विश्व में कोरोना का कहर जारी है। अब लखनऊ में कोरोनावायरस अपना पैर पसारता जा रहा है। शुक्रवार को खुर्रमनगर के तीन और महानगर की एक महिला में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

कोरोना के संक्रमण से बचाव पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत

संक्रमित मरीजों के घर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। मरीजों को केजीएमयू ले जाया जा रहा है। इसके पहले गुरुवार को दो और लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। अब शहरवासियों को कोरोना के संक्रमण से बचाव पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आने वाले 15-20 दिन संवेदनशील हैं। राजधानी ही नहीं प्रदेशभर में मिल रहे कोरोना मरीजों को लेकर चिकित्सा विशेषज्ञों में भी मंथन का दौर चल रहा है। सबका जोर भीड़ रोकने पर है। उनका तर्क है कि जब लोगों का आना-जाना कम होगा तो इस वायरस का फैलाव भी कम हो जाएगा।

कोरोनावायरस ने पूरी मानव जाति को संकट में डाला : पीएम मोदी

एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमान ने बताया कि जिन देशों में कोरोना का असर तेजी से बढ़ा

एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमान ने बताया कि जिन देशों में कोरोना का असर तेजी से बढ़ा था, वहां भीड़ रोकने के बाद उतनी ही तेजी से नियंत्रण भी दिख रहा है। यह वायरस एक व्यक्ति से सैकड़ों में फैलता है। ऐसे में कोरोना की चपेट में कौन है, यह तय करना मुश्किल है?  ऐेसे में जब लोग यात्रा कम करेंगे और एक ही स्थान पर रहेंगे तो वायरस कम फैलेगा। यदि दो-चार दिन बाद उनमें लक्षण मिलता भी है तो वह चंद लोगों में ही फैला होगा। ऐसे में पूरे परिवार को आइसोलेट करना आसान रहेगा। इसे ध्यान में रखकर लोगों से कम से कम बाहर निकलने की अपील की जा रही है।

वायरस से घबराने की नहीं , सिर्फ इस पर ध्यान देने की जरूरत

केजीएमयू के डॉ. डी हिमांशु का कहना है कि दो नए मरीज मिलने के आधार पर कोरोना का फैलाव बढ़ रहा है, यह कहना जल्दबाजी होगा। हालांकि, सावधानी बरतकर इसे रोक सकते हैं। लोहिया संस्थान के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह का कहना है कि जिन भी मरीजों में इसके लक्षण मिले हैं उनकी हालत सुधरी है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, सिर्फ इस पर ध्यान देने की जरूरत है कि वायरस का फैलाव न होने पाए।

कोरोनावायरस ने पूरी मानव जाति को संकट में डाला : पीएम मोदी

केजीएमयू में नई टीम भी अस्पताल में रहेगी

केजीएमयू में कोराना मरीजों के इलाज में लगी नई टीम भी यहीं रुक रही है। इसके मुखिया डॉ. सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि टीम को मास्क लगाने, ड्रेस पहनने और चश्मे को पहनते वक्त और उतारते वक्त बरती जाने वाली सावधानी से वाकिफ कराया जा रहा है। हैंड वॉश को भी लगातार हिदायत दी जा रही है। जो रेजिडेंट पॉजिटिव आया है उससे कहां चूक हुई? यह तय नहीं है। नई टीम को भी वार्ड में ड्यूटी करने के बाद अस्पताल में ही रोका जा रहा है।

Related Post

CORONA in UP

कोरोना ने तोड़े इस साल के सारे रिकॉर्ड, यूपी में 8,490 केस, 26 डॉक्टर-कर्मचारी भी पॉजिटिव

Posted by - April 8, 2021 0
लखनऊ। देशभर में कोरोना का खौफनाक मंजर फैला हुआ है। कोरोना ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पूरे देश में…
कोरोना वैक्सीन

कोरोना वैक्सीन की ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में क्वालिटी तय करती है भारत की ये बेटी

Posted by - May 31, 2020 0
नई दिल्ली। ब्रिटेन का ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने का काम तेजी से चल रहा है। वैक्सीन की…
IIT

ITI छात्रों को इंडस्‍ट्री में करनी होगी 15 दिन की अनिवार्य ट्रेनिंग

Posted by - March 15, 2021 0
लखनऊ। अब सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों ITI में इंडस्ट्री की मांग के हिसाब से अनिवार्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित युवकों…

देश में कोरोना मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, 24 घंटे में 22,431 नए मामले, 218 की मौत

Posted by - October 7, 2021 0
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार सुबह को जारी किए गए…