BSF

बीएसएफ ट्रक की टक्कर में चार घायल, आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त

630 0

तुरा: मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स जिले में शनिवार को तुरा के नखम बाजार इलाके में एक दुर्घटना में दो बीएसएफ (BSF) कर्मियों सहित चार लोग घायल हो गए और छह अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वेस्ट गारो हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेकानंद सिंह राठौर ने बताया कि बीएसएफ के 181 बीएन के एक बीएसएफ ट्रक (BSF truck) तुरा के नखम बाजार में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और छह अन्य चार पहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, घटना में बीएसएफ के दो जवान और दो नागरिक घायल हो गए। दुर्घटना का कारण ब्रेक फेल होना बताया गया है। वाहन के निरीक्षण के बाद वास्तविक कारण स्पष्ट हो जाएगा। एक मामला दर्ज किया जा रहा है। अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

MP: पंचायत चुनाव में जीत गया भाई जीत गया पाकिस्तान जीत गया के लगे नारे

Related Post

Chaitanya Venkateswaran

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : दिल्ली की बेटी चैतन्या वेंकटेश्वरन बनीं एक दिन के लिए भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त

Posted by - October 11, 2020 0
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 11 अक्टूबर को दिल्ली की बेटी को एक दिन के लिए भारत में ब्रिटेन…
Gold Award

श्रम कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर श्रमिक कर्मकार कल्याण बोर्ड को मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार

Posted by - March 28, 2026 0
नई दिल्ली में शनिवार को उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड को स्कॉच ग्रुप द्वारा राज्य में श्रम…
निर्भया मामले के दोषी की दया याचिका खारिज

निर्भया मामले के जघन्य अपराधी की दया याचिका को खारिज, जल्द राष्ट्रपति को भेजी जाएगी

Posted by - December 4, 2019 0
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने निर्भया मामले के दोषी की दया याचिका खारिज दी है। इसके बाद बुधवार को याचिका…