former protest

आंदोलन का 93वां दिन : आज ‘दमन विरोधी दिवस’ मनाएंगे किसान

847 0

नई दिल्ली। केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हरियाणा के जींद जिले में खटकड़ टोल पर धरना दे रहे किसानों ने पगड़ी संभाल दिवस मनाया। आज यानी की 24 फरवरी को दमन दिवस मनाया जाएगा।

आगरा में आज राकेश टिकैत की किसान महापंचायत

बता दें कि केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन (formers protest) कर रहे किसानों ने अपना आंदोलन (formers protest) तेज करने के लिए 23 से 27 फरवरी के बीच कई कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की।

किसान संगठनों ने 24 फरवरी को दमन दिवस मनाने का आह्वान किया और उस दिन जींद के जिलाधीश के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा। 23 फरवरी को ‘पगड़ी संभाल दिवस’ मनाया गया और 24 फरवरी को ‘दमन विरोधी दिवस’ मनाया जाएगा और इस दौरान इस बात पर जोर दिया जाएगा कि किसानों का सम्मान किया जाए और उनके खिलाफ कोई ‘दमनकारी कार्रवाई’ नहीं की जाए। भाकियू प्रधान आजाद पालवां ने कहा कि अंग्रेजों के समय जो किसान आंदोलन(formers protest) सरदार अजीत सिंह ने किया था वह काफी लंबा चला था, उसी तरह किसान भी इस अंदोलन को लंबे समय तक चलाने का मन बना चुके हैं।

मिर्जापुर में SP का चिंतन शिविर, अखिलेश यादव करेंगे संबोधित

उन्होंने कहा कि दमन विरोधी दिवस मनाते हुए जींद के जिलाधीश को ज्ञापन सौंपेंगे जिसमें किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने एवं सरकार से दमनकारी नीतियों को छोड़ने सहित अन्य मांगे होंगी। पालवां ने बताया कि 26 फरवरी को युवा जागरूक दिवस मनाया जाएगा जबकि 27 फरवरी को गुरु रविदास की जयंती एवं चंद्र शेखर आजाद का बलिदान दिवस मनाया जाएगा।

Related Post

केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भी बदलेगा मौसम

Posted by - October 16, 2021 0
नई दिल्ली। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। राजधानी के साथ-साथ अन्य जिलों में…
Pharma Ratna-2025

Pharma Ratna–2025 में स्व. प्रो. मंजीत सिंह, प्रो. पी.एल. शर्मा और प्रो. वाई.के. गुप्ता को सम्मान

Posted by - November 22, 2025 0
“Empowering Young Minds to Transform Pharmacology for Viksit Bharat (Developed India)” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय फार्माकोलॉजी सम्मेलन में सम्मान समारोह आयोजित…