dimple yadav

पूर्व सपा सांसद डिंपल यादव कोरोना संक्रमित

608 0

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी एवं पार्टी की पूर्व सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) एवं उनकी बेटी टीना कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।

लखनऊ के उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मिलिंद वर्धन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि, टीना को बुखार की शिकायत होने पर मंगलवार को एक स्थानीय निजी लैब में उनकी कोरोना जांच करायी गयी थी। इसमें रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर डिंपल यादव की भी काेरोना जांच कराने पर बुधवार को उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक डिंपल और उनकी बेटी को घर पर ही एकांतवास (आइसोलेशन) में रखा गया है और घर पर ही दोनों का इलाज जारी है। इस बीच डिंपल ने उनके संपर्क में आने वाले लोगों से अपनी कोरोना जांच कराने की अपील की है। लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न इलाकाें में कोरोना संक्रमण के मामले पिछले कुछ दिनों में बढ़ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि कोरोना की दूसरी लहर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कोविड 19 के संक्रमण की चपेट में आ गये थ। अखिलेश इस समय समाजवादी विजय रथ के आठवें चरण की यात्रा (मैनपुरी से एटा) में शामिल होने के लिए इटावा सहित कई जनपदों के दौरे पर हैं।

Related Post

AK Sharma

OTS के बाद भी बकाया रहने पर बकायेदारों पर होगी कार्यवाही: एके शर्मा

Posted by - December 16, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु तथा उनके बकाये बिलों के भुगतान और चोरी के मामलों…
cm yogi

‘विकसित यूपी @2047’: हर परिवार को पक्का घर, हर गांव को बुनियादी सुविधाएं देने का संकल्प

Posted by - September 9, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक ‘विकसित यूपी’ (Viksit UP) के रूप में…
cm yogi

विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं, संरक्षण की जिम्मेदारी नागरिकों की: सीएम योगी

Posted by - November 27, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि केंद्र व राज्य में समान विचारधारा की, डबल इंजन की सरकार…