Bhagwati Singh

स्वर्गीय भगवती सिंह का पार्थिव शरीर कोरोना संक्रमित, KGMU ने कहा- अंतिम संस्कार किया जाएगा

868 0

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री और राज्यसभा सांसद स्वर्गीय भगवती सिंह (Bhagwati Singh) के पर्थिक शरीर को कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसकी वजह से अब उनके शरीर को KGMU पढ़ाई के लिए नहीं रखेगा बल्कि शव का अब अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें कि समाजवादी चिंतक भगवती सिंह (Bhagwati Singh) की मृत्यु रविवार को हुई थी। मृत्यु के बाद उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार घरवालों ने उनके पार्थिव शरीर को केजीएमयू को दान कर दिया था।

CM योगी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

शव का परीक्षण करने पर जानकारी मिली कि वे कोरोना संक्रमित थे इसलिए उनके शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मामले पर केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह का कहना है कि स्वर्गीय भगवती सिंह के शरीर की जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसलिए उनके शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसकी सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।

Related Post

Prayagraj has been the first choice of the Chinese for 1400 years

महाकुम्भ महात्म्य: 1400 वर्षों से चीनियों की पहली पसंद रहा है प्रयागराज

Posted by - December 24, 2024 0
महाकुम्भनगर: प्रयागराज (Prayagraj) तकरीबन 1400 वर्ष से चीनियों की पहली पसंद है। इसका स्पष्ट उल्लेख चीनी यात्री ह्वेनत्सांग ने भी…