Former PM

पूर्व प्रधानमंत्री को भाषण के दौरान मारी गोली, हालत गंभीर

500 0

टोक्यो: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री (Former PM) शिंजो आबे (Shinzo Abe) पर शुक्रवार को हमलवारों ने जानलेवा हमला किया। शिंजो आबे को नारा शहर में सुबह गोली मारी गई, जिसमे वह बुरी तरह घायल हो गए। जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके की रिपोर्ट के मुताबिक घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11.30 हुई। नारा शहर में सुबह एक कार्यक्रम को (Former PM) शिंजो आबे संबोधित कर रहे थे तभी उनके सीने में गोली मारी गई। गोली लगते ही आबे को कार्डिएक अरेस्ट आया और गिर पड़े। उनके सिर पर भी चोट आई है और काफी खून निकला है। उनके हार्ट ने काम करना बंद कर दिया है।

इस घटना की खबर लगते ही जापान के मौजूदा प्रधानमंत्री फुमिया किशिदा टोक्यो लौट रहे हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि वह जल्द पत्रकारों से बात करेंगे। किशिदा यामागाटा में अभियान कार्यक्रम में थे।

संदिग्ध गिरफ्तार

खबरों के मुताबिक, शिंजो आबे पर गोली चलाने वाले 42 साल के एक संदिग्ध को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। हमलावर के पास से गन बरामद हुई है और उससे पूछताछ की जा रही है। उसने गोली क्यों मारी, यह भी साफ नहीं हो सका है।

ढेला नदी में आया तेज बहाव, बह गई अर्टिगा कार, 9 की मौत

शिंजो आबे के लिए दुआओं का दौर शुरू

गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती शिंजो आबे के लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया है। जापान में अमेरिका के राजदूत रैम एमेनुएल ने आबे के लिए प्रार्थनाएं की हैं। उन्होंने कहा, ‘हम दुखी और स्तब्ध हैं।’

आर्थिक संकट से है परेशान तो देखें उपाए, घर में लाएं ऊंटों का जोड़ा

Related Post

Journalist

पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Posted by - July 4, 2022 0
इस्लामाबाद: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चारसद्दा जिले में पाकिस्तानी पत्रकार (Journalist) इफ्तिखार अहमद खान की शनिवार रात अज्ञात लोगों ने…
Nancy Pelosi

नैंसी पेलोसी पर चीन ने लगाई पाबंदी, जापानी प्रधानमंत्री भी गरजे

Posted by - August 5, 2022 0
बीजिंग/टोक्यो। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) की ताइवान यात्रा से भड़का चीन शांत नहीं हो रहा…
Ukraine

बोरोड्यांका का विनाश बुचा से कहीं अधिक भयानक: राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की

Posted by - April 8, 2022 0
कीव: यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की (President Volodymyr Zelensky) ने देर रात के भाषण में अपने देशवासियों की उनके…
Explosion

काबुल में रूसी दूतावास पर आत्मघाती हमला, 2 रशियन डिप्लोमेट्स सहित 25 की मौत

Posted by - September 5, 2022 0
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल (Kabul) एक बार फिर धमाके (Explosion) से दहली। इस बार ये धमाका रूस के दूतावास…