Former PM

पूर्व प्रधानमंत्री को भाषण के दौरान मारी गोली, हालत गंभीर

559 0

टोक्यो: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री (Former PM) शिंजो आबे (Shinzo Abe) पर शुक्रवार को हमलवारों ने जानलेवा हमला किया। शिंजो आबे को नारा शहर में सुबह गोली मारी गई, जिसमे वह बुरी तरह घायल हो गए। जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके की रिपोर्ट के मुताबिक घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11.30 हुई। नारा शहर में सुबह एक कार्यक्रम को (Former PM) शिंजो आबे संबोधित कर रहे थे तभी उनके सीने में गोली मारी गई। गोली लगते ही आबे को कार्डिएक अरेस्ट आया और गिर पड़े। उनके सिर पर भी चोट आई है और काफी खून निकला है। उनके हार्ट ने काम करना बंद कर दिया है।

इस घटना की खबर लगते ही जापान के मौजूदा प्रधानमंत्री फुमिया किशिदा टोक्यो लौट रहे हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि वह जल्द पत्रकारों से बात करेंगे। किशिदा यामागाटा में अभियान कार्यक्रम में थे।

संदिग्ध गिरफ्तार

खबरों के मुताबिक, शिंजो आबे पर गोली चलाने वाले 42 साल के एक संदिग्ध को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। हमलावर के पास से गन बरामद हुई है और उससे पूछताछ की जा रही है। उसने गोली क्यों मारी, यह भी साफ नहीं हो सका है।

ढेला नदी में आया तेज बहाव, बह गई अर्टिगा कार, 9 की मौत

शिंजो आबे के लिए दुआओं का दौर शुरू

गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती शिंजो आबे के लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया है। जापान में अमेरिका के राजदूत रैम एमेनुएल ने आबे के लिए प्रार्थनाएं की हैं। उन्होंने कहा, ‘हम दुखी और स्तब्ध हैं।’

आर्थिक संकट से है परेशान तो देखें उपाए, घर में लाएं ऊंटों का जोड़ा

Related Post

Liz Truss

लिज ट्रस बनेंगी ब्रिटेन की प्रधानमंत्री, ऋषि सुनक को 21 हजार वोटों से हराया

Posted by - September 5, 2022 0
लंदन। ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों ने भारतीय मूल के ऋषि सुनक (Rishi Sunak) को खासा झटका दिया है।…
PTI

इमरान खान को सत्ता से किया गया बाहर, अनिवार्य विश्वास मत हारे

Posted by - April 10, 2022 0
इस्लामाबाद: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) सरकार द्वारा नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव को रोकने के कई प्रयासों के बावजूद, प्रधानमंत्री इमरान…
Temple

हिंदू मंदिर के पुजारी पर उग्रवादियों ने किया हमला, मूर्तियों को तोडा

Posted by - June 9, 2022 0
इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) के कराची में एक बार फिर अल्पसंख्यक हिंदुओं (Pakistan Hindus Attacked) को निशाना बनाया गया है। यहां…