एम्स में भर्ती पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, डाक्टरों ने दी जानकारी

501 0

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित ऐम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। इस बात की जानकारी ऐम्स के अधिकारियों ने दी है। बताया जा रहा है कि दो दिनों से उन्हें बुखार था। बुखार की जांच के लिए डॉक्टरों के सलाह के बाद कल उन्हें एडमिट कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, एम्स कार्डियो टावर में डा. नितीश नायक के नेतृत्व में दक्ष डाक्टरों की टीम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का उपचार कर रही है। सिंह की तबियत को लेकर देशवासियों की चिंताओं को देखते हुए ऐम्स प्रशासन ने भी आधिकारिक बयान जारी किया है। ऐम्स प्रशासन ने कहा है कि, 89 वर्षीय कांग्रेस नेता को बुखार की जांच के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था, उनकी हालत स्थिर है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया पहुंचे एम्स

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का हालचाल लेने के लिए वहीं, बृहस्पतिवार एम्स पहुंचे। वहीं, पूर्व पीएम की तबीयत खराब होने और अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। कांग्रेस के अलावा अन्य सभी दलों के दिग्गज नेताओं ने भी ट्वीट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया ट्वीट

इस कड़ी में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया है- पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी किया ट्वीट

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट किया, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह जी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।’ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के सीएम चरनजीत सिंह चन्नी, छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल समेत अन्य दिग्गजों ने भी ट्वीट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह भी अप्रैल महीने में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की चपेट में आ गए थे। 19 अप्रैल को कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों के बाद ही वह कोरोना को मात देकर घर लौटे। यह भी जानना जरूरी है कि पूर्व प्रधानमंत्री ने 4 मार्च और 3 अप्रैल को कोरोना रोधी टीकों की दो खुराक ले चुके हैं।

बता दें कि 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं।  वर्ष 2009 में एम्स में उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी।

Related Post

Chief Electoral Officer Dr. B.V.R.C. Purushotham

डुप्लिकेट वोटर आइडी कार्ड की समस्या का आयुग ने किया समाधान: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Posted by - May 22, 2025 0
भारत निर्वाचन आयोग ने देश में मतदान प्रकिर्या में सरल एवं सुगमता के दृष्टिगत बीते कुछ समय में अभूतपूर्व निर्णय…
AK Sharma

प्रदेश सरकार का स्पष्ट लक्ष्य जनसुविधा और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना: एके शर्मा

Posted by - October 5, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने आज अपने वाराणसी प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में…
अजित पवार को झटका

आठ विधायकों ने अजित पवार का साथ छोड़ा, शरद पवार की बैठक में पहुंचे

Posted by - November 23, 2019 0
मुंबई। शनिवार सुबह एनसीपी प्रमुख के भतीजे अजित पवार ने बीजेपी को समर्थन देकर महाराष्ट्र में सरकार तो बना ली,…
cm yogi

भक्ति, सत्य व न्याय के मार्ग का अनुसरण करने वाले की सदैव जीत: सीएम योगी

Posted by - March 6, 2023 0
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर समेत प्रदेशवासियों को सामाजिक समता, उल्लास और उमंग के…

सीएनजी-पीएनजी पर भी महंगाई की मार, अक्टूबर में दूसरी बार बढ़े दाम

Posted by - October 13, 2021 0
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी-पीएनजी भी और महंगा हो गया है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने फिर से  पीएनजी-सीएनजी के…