पूर्व सांसद पर गैगेस्टर का आरोप

पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने किया आत्मसमर्पण

772 0

चर्चित अजीत हत्याकांड के आरोपी एवं पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने शुक्रवार को यहां एमपीएमएलए अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया जबकि पुलिस उनके लखनऊ के ठिकानों पर दबिश दे रही थी। वहीं शूटर अंकुर ने भी लखनऊ की सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने आज यहां एमपीएमएलए अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। उनके खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी करने के साथ ही 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था।

अदालत ने इस मामले में सुनवाई करने के बाद उसे जेल भेज दिया । अदालत में धनंजय जींस, सफेद शर्ट और मास्क व केसरिया टोपी पहन कर आया था। उन्होंने एक पुराने लंबित मुकदमे में जमानतदार की जमानत वापसी कराकर आत्मसमर्पण किया है। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में नैनी जेल भेज दिया। गौरतलब है कि लखनऊ में अजीत सिंह हत्याकांड में फरार जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर कमिश्नरेट पुलिस ने इनाम घोषित किया है। बृहस्पतिवार को डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन ने बताया था कि पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह की हत्या के मामले में पूर्व सांसद साजिश करने का आरोपी हैं। बुधवार रात को पुलिस ने लखनऊ में उनके चार ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन पूर्व सांसद नहीं मिला। पुलिस ने इन ठिकानों से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया था लेकिन पूछताछ के बाद इन्हें छोड़ दिया गया था।

भारत और चीन के बीच बिगड़ रहे रिश्ते

पूर्व सांसद के पिता और रारी के पूर्व विधायक राजदेव सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बेटे के सुरक्षा की गुहार लगाई थी। वहीं, अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपित शूटर शिवेंद्र उर्फ अंकुर ने भी शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपित पर 25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस अंकुर की तलाश में दबिश देने का दावा कर रही थी, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। इसके बाद रणनीति के तहत उसने पुलिस को चकमा देते हुए सरेंडर कर दिया। खास बात यह है कि अंकुर ने सीजेएम कोर्ट में आठ फरवरी को ही आत्मसमर्पण करने की अर्जी डाली थी। पुलिस को इस बात की जानकारी थी कि अंकुर सरेंडर करने वाला है। बावजूद इसके पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। शुक्रवार सुबह आरोपित ने सीजेएम सुशील कुमारी के कोर्ट में आत्मसमर्पण किया।

सुनवाई के बाद न्यायालय ने अंकुर को 18 मार्च तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गौरतलब है कि छह जनवरी को अंकुर अपने साथी बंधन के साथ आजमगढ़ से लाल रंग की गाड़ी से लखनऊ आया था। आरोपित वारदात के दौरान घटना स्थल पर मौजूद था। पुलिस का दावा है कि अंकुर ने साथियों के साथ मिलकर अजीत सिंह पर गोलियां बरसाई थीं। बंधन ने आजमगढ़ में न्यायालय में सरेंडर कर दिया था, जबकि अंकुर लगातार फरार चल रहा था। अभी इस मामले में शूटर रवि यादव, राजेश तोमर और मुस्तफा को लखनऊ पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। राजेश तोमर गोलीबारी के दौरान घायल हो गया था, जिसके बारे में भी पुलिस के पास कोई ठोस जानकारी नहीं है।

Related Post

Noida

6 चरणों को प्रभावी रूप से लागू कर नोएडा को ‘सेफ सिटी’ बनाएगी योगी सरकार

Posted by - April 9, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार नोएडा (Noida) में सेफ सिटी प्रोजेक्ट को…
CM Dhami met Union Agriculture and Rural Development Minister Shivraj Singh Chouhan

खाद्य प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन के क्षेत्र में राज्य सरकार सक्रियता से कर रही है कार्य: धामी

Posted by - July 7, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि, ग्राम्य विकास एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज…

विपक्षी दलों की ‘चाय पर चर्चा’, कांग्रेस- सरकार नहीं सुन रही, सड़क से संसद तक लड़ाई लड़नी होगी

Posted by - August 3, 2021 0
पेगासस जासूसी, तीनों नए कृषि कानूनों व महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए विपक्ष लंबी लड़ाई पर…
भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल

मेरठ से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल का कोर्ट में सरेंडर, जानें क्या था मामला?

Posted by - February 25, 2020 0
नई दिल्ली। मेरठ के भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कानून के उल्लंघन के मुकदमे में मंगलवार को विशेष न्यायधीश पंकज…